इंडिया न्यूज (India News), Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत के लिए कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए मौका नहीं दिया गया। हालांकि अब गायकवाड़ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महाराष्ट्र क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के लिए रुतुराज को टीम का कप्तान बनाया है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम की घोषणा कर दी है। इसमें अर्शिन कुलकर्णी और राहुल त्रिपाठी भी शामिल हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ किए थे बेहतरीन प्रदर्शन
गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक मैच में नाबाद 77 रन बनाए थे। वहीं एक मैच में उन्होंने 49 रन की पारी खेली थी। गायकवाड़ ने भारत के लिए 23 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 633 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने 6 वनडे मैच भी खेले हैं। ऋतुराज फॉर्म में थे फिर भी भारत ने उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए मौका नहीं दिया। अब वे महाराष्ट्र टीम की कप्तानी करेंगे।
महाराष्ट्र के लिए खेलते है गायकवाड़
गायकवाड़ घरेलू मैचों में महाराष्ट्र के लिए खेलते रहे हैं। लेकिन रणजी के अगले सीजन में उन पर अहम जिम्मेदारी होगी। ऋतुराज ने 29 फर्स्ट क्लास मैचों में 2041 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 77 लिस्ट ए मैचों में 4130 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 15 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया है।
Suryakumar Yadav: जानें क्यों मैच से पहले अभ्यास नहीं करते हैं सूर्यकुमार यादव
ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे महाराष्ट्र की कप्तानी
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली महाराष्ट्र टीम में अर्शिन कुलकर्णी और राहुल त्रिपाठी को भी शामिल किया गया है। सचिन धास, सिद्धेश वीर, निखिल नायक, अंकित बावने और दिग्विजय पाटिल भी टीम का हिस्सा हैं। सौरभ नवले, मंदार भंडारी, हितेश वलुंज, विक्की ओत्सवाल और सत्यजीत भाचव को भी टीम में जगह मिली है।
रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र का पहला मैच जम्मू-कश्मीर के खिलाफ
आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र का पहला मैच जम्मू-कश्मीर के खिलाफ है। यह मैच 11 अक्टूबर से खेला जाएगा। वहीं, टीम का अगला मैच मुंबई के खिलाफ होगा। यह मैच 18 अक्टूबर से खेला जाएगा।
‘वह दक्षिण अफ्रीका में बेहोश हो जाएगा…’ Rohit Sharma को लेकर BCCI के पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान