<

ऋतुराज, सरफराज, पडिक्कल… टीम इंडिया में नंबर-4 के लिए 3 बड़े दावेदार, NZ के खिलाफ ODI सीरीज में किसे मिलेगा मौका?

IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके बाद 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम में नंबर-4 की जगह चुने जाने के लिए 3 बल्लेबाज मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं.

IND vs NZ ODI Series: विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में भारत के कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस घरेलू टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. अभी तक BCCI ने टीम इंडिया की स्क्वाड का एलान नहीं किया है. हालांकि टीम के स्क्वाड का एलान करने से पहले अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति पर दबाव बढ़ गया है. दरअसल, विजय हजारे ट्रॉफी में मिडिल ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों ने एक ही दिन शतक जड़ दिया है. इसके बाद से ही चर्चा तेज हो गई है कि अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा.

बता दें कि इस जगह के लिए तीन प्रमुख दावेदार हैं. इनमें कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं. पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ को स्क्वाड में शामिल किया गया था, जहां पर उन्हें नंबर 4 पर खेलने का भी मौका मिला था.

देवदत्त पडिक्कल मजबूत दावेदार

देवदत्त पडिक्कल भारत की वनडे टीम में चुने जाने के मजबूत दावेदार हैं. पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में सिर्फ 4 मैचों में 3 शतक लगाए हैं. बुधवार को पडिक्कल ने कर्नाटक के लिए पुडेच्चेरी के खिलाफ 116 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली. इससे पहले उन्होंने झारखंड और केरल के खिलाफ शतक लगाया था. पडिक्कल ने लिस्ट-ए क्रिकेट में अपनी आखिरी 8 पारियों में 6 शतक लगाए हैं. अगर उनके आंकड़ों की बात करें, तो लिस्ट-ए क्रिकेट में पडिक्कल ने कुल 36 पारियां खेली हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं.

लिस्ट-ए क्रिकेट में पडिक्कल ने 81 से ज्यादा की औसत से 2,364 रन बनाए हैं. इतने लाजवाब आंकड़ों के बावजूद पडिक्कल को भारत की वनडे टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने अभी तक भारत के लिए वनडे डेब्यू नहीं किया है. वैसे तो पडिक्कल घरेलू टूर्नामेंट में कर्नाटक के लिए ओपनिंग करते हैं, लेकिन टीम इंडिया में उन्हें मिडिल ऑर्डर में खेलने का मिल सकता है.

दमदार फॉर्म में सरफराज खान

सरफराज खान ने भी भारत की वनडे टीम का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने बुधवार को जयपुर में गोवा के खिलाफ 75 गेंदों पर 157 रनों की तूफानी पारी खेली. इससे पहले सरफराज ने 26 दिसंबर को उत्तराखंड के खिलाफ मुंबई के लिए 49 गेंदों में 55 रन बनाए थे. सरफराज खान मुंबई के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में उन्हें भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर की जगह मौका मिल सकता है. सरफराज ने अभी तक भारत के लिए वनडे डेब्यू नहीं किया है. 

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह लगभग पक्की!

ऋतुराज गायकवाड़ इस रेस में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं. गायकवाड़ ने भी बुधवार को महाराष्ट्र के लिए उत्तराखंड के खिलाफ 113 गेंदों पर 124 रनों की शानदार पारी खेली. इससे उन्होंने भारत की वनडे टीम में नंबर-4 पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली. पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ को स्क्वाड में शामिल किया गया था, जहां पर उन्हें नंबर 4 पर खेलने का भी मौका मिला था. उन्होंने 3 मैच खेले थे, जिनमें से 2 मुकाबलों में बल्लेबाजी की थी. इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया था. 
गायकवाड़ ने अभी तक भारत के लिए 9 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 28.50 की औसत से 228 रन बनाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST