<

Arjun Tendulkar Net Worth: करोड़ों की दौलत, लग्जरी लाइफस्टाइल… सचिन तेंदुलकर के बेटे-बहू की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Arjun Tendulkar Net Worth: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी का तारीख तय हो गई है. कपल ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी. अब कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. ऐसे में जानें इस कपल की नेटवर्थ...

Arjun Tendulkar Net Worth: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के घर पर शहनाई बजने वाली है. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और सानिया चंडोक (Sania Chandhok) की शादी होने जा रही है. सानिया चंडोक देश के बड़े बिजनेसमैन के घराने से ताल्लुक रखती हैं. वह मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. इसी साल अर्जुन और सानिया शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी के कार्ड भी बंटने शुरू हो गए हैं. मंगलवार (10 फरवरी) को सचिन तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की और बेटे की शादी के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता दिया जा चुका है. ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कपल की नेटवर्थ और कमाई जानने को लेकर भी फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अर्जुन तेंदुलकर और उनकी मंगेतर सानिया चंडोक की नेटवर्थ…

करोड़ों के मालिक हैं अर्जुन तेंदुलकर

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) असल जिंदगी में करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. 26 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने रईस परिवार में जन्म लेने के बाद भी क्रिकेट में खुद के दम पर अलग पहचान बनाई. वह भारतीय घरेलू क्रिकेट में अलग-अलग टूर्नामेंट में खेलते हैं. फिलहाल बाएं हाथ के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम के लिए खेलते हैं. इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी हिस्सा हैं. उनकी कुल संपत्ति में IPL की सैलरी का भी बड़ा हिस्सा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ 21-22 करोड़ रुपये है.

IPL 2026 में दिखेंगे अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर साल 2021 से ही मुंबई के लिए IPL खेल रहे हैं. इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था. इसके बाद अगले साल 2022 में उनका प्राइस बढ़कर 30 लाख रुपये हो गया, लेकिन उन्हें 2023 में डेब्यू करने का मौका मिला. उसके बाद से साल 2025 तक अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, लेकिन IPL 2026 में वे लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे. IPL 2026 से पहले LSG ने मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड के जरिए अर्जुन तेंदुलकर को अपनी स्क्वाड में शामिल किया था. फिलहाल उनका प्राइस 30 लाख रुपये है. अर्जुन तेंदुलकर अभी तक IPL कॉन्ट्रैक्ट से  लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये कमा चुके हैं.

लग्जरी कारों के शौकीन अर्जुन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू आई8, मर्सिडीज-एएमजी सी36, किआ कैरेंस, पोर्श कायेन, फेरारी 360 मोडेना जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. फिलहाल अर्जुन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ 19-ए पैरी क्रॉस रोड बंगले में रहते हैं, जो मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित है.

अर्जुन की मंगेतर सानिया की नेटवर्थ

अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर हैं. सानिया भारत के दिग्गज बिजनेसमैन रवि घई (Ravi Ghai) की पोती हैं. उनकी फैमिली ग्रेविस ग्रुप (Graviss Group) की मालिक है, जिसका अनुअल रेवेन्यू 624 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके परिवार का बिजनेस फाइव स्टार होटल से लेकर आइसक्रीम बिजनेस तक फैला हुआ है. इतने रईस परिवार से होने का बावजूद सानिया चंडोक ने खुद की अलग पहचान बनाई. मौजूदा समय में सानिया चंडोक मुंबई में एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा एंड स्टोर चला रही हैं. सानिया चंडोक मुंबई में ‘मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर’ (Mr. Paws) की डायरेक्टर हैं. वैसे तो सानिया चंडोक अरबों की प्रॉपर्टी की उत्तराधिकारी हैं, लेकिन उनकी व्यक्तिगत आय अलग है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सानिया चंडोक की पर्सनल नेटवर्थ 2-5 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST

छत्तीसगढ़ में हुक्का बैन फेल? रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में खुलेआम नियमों की उड़ी धज्जियां

Chhattisgarh Hookah Ban: राज्य में सरकार द्वारा हुक्का बैन होने के बावजूद राजपुर के एक…

Last Updated: April 13, 2026 23:06:01 IST

Video: पैसों की गड्डी होटल का बंद कमरा, बिस्तर पर लड़के के साथ गुलछर्रे उड़ाती दिखी महक-परी

Mehak Pari Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली गालीबाज बहनों महक…

Last Updated: April 13, 2026 23:04:19 IST

Kavya Maran का रिएक्शन हुआ वायरल! वैभव सूर्यवंशी को ‘जीरो’ पर आउट देख खुशी से झूम उठी SRH मालकिन

Kavya Maran Viral Video: काव्या मारन का ये जश्न वाला वीडियो हुआ वायरल? 15 साल…

Last Updated: April 13, 2026 23:16:59 IST

Viral Video: बिहार में शख्स की गंदी हरकत, लड़की के कंधों पर हाथ रखता, गले से लगाया, फिर छाती को… भड़के लोग

Bihar Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके एक…

Last Updated: April 13, 2026 22:44:44 IST