<

भारत-पाक मैच के यू-टर्न ने कैसे बचाए 1460 करोड़ रुपये? पाकिस्तान सरकार के बड़े फैसले से ICC ने ली राहत की सांस

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच होने वाले महा-मुकाबले पर छाये संकट के बादल आखिरकार छंटते हुए नज़र आ रहे हैं. इस दौरान पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है.

India-Pak T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का महा मुकाबला सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा व्यावसायिक इंजन देखने को मिलता है. जहां, पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान सरकार और पीसीबी (PCB) द्वारा इस मैच के बहिष्कार की धमकियों ने न केवल प्रशंसकों को निराश किया,  बल्कि आईसीसी और ब्रॉडकास्टर्स के माथे पर चिंता की खबर भी सामने लेकर आई. तो वहीं, दूसरी तरफ आईसीसी के सख्त रुख के बाद, पाकिस्तान ने अपना फैसला बदलने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. 

मैच के रद्द होने पर क्या-क्या हो सकता है?

अगर अनुमान लगाया जाए तो, मैच की कुल वैल्यू 250 मिलियन डॉलर यानी 22 हजार करोड़ से भी ज्यादा की बताई जा रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ देखा जाए तो अगर मैच पूरी तरह से रद्द हो जाता तो, आईसीसी को एक बेहद ही बड़ा नुकसान उठाना पड़ता. 

1. विज्ञापन राजस्व

दरअसल, इस मैच के दौरान 10 सेकंड के विज्ञापन स्लॉट की कीमत 30 लाख से 40 लाख रुपये तक होती है. इतना ही नहीं, मैच नहीं होने की स्थिति में ब्रॉडकास्टर्स (जैसे जियो-स्टार) को 200-250 करोड़ का विज्ञापन घाटा होने की आशंका जताई जा रही थी. 

2. प्रसारण अधिकार (Broadcasting Rights)

तो वहीं, दूसरी तरफ आईसीसी के मीडिया राइट्स की पूरी वैल्यू का एक बड़ा हिस्सा भारत-पाक मुकाबले पर ही सबसे ज्यादा टिका होता है. इसके साथ ही यह मैच पूरे टूर्नामेंट के राजस्व का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा कवर करने का महत्वपूर्ण काम करती है. 

3. टिकट और स्पॉन्सरशिप

इन सब के अलावा कोलंबो में होने वाले इस मैच के लिए टिकटों की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिल रही है. जहां,  बहिष्कार से गेट मनी, हॉस्पिटैलिटी और प्रायोजकों के साथ हुए समझौतों में भारी गिरावट की संभावना भी है. 

विवाद की वदह और क्या है समाधान?

जानकारी के मुताबिक, इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब पाकिस्तान ने बांग्लादेश से जुड़े कुछ मुद्दों और द्विपक्षीय सीरीज की मांगों को लेकर भारत के खिलाफ खेलने से पूरी तरह से साफ इनकार कर दिया. लेकिन, आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई 5 घंटे लंबी बैठक के बाद मैच खेलने की सहमति बनी. तो वहीं, दूसरी तरफ पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने किसी राजनीतिक स्वार्थ के बजाय खेल की गरिमा को ऊपर रखने का बड़ा फैसला लिया है. 

मामले में क्रिकेट विशेषज्ञों की क्या है राय?

हालांकि, इस मैच के दोबारा शुरू होने से न सिर्फ  करोड़ों डॉलर की बचत हुई है, बल्कि श्रीलंका के पर्यटन को भी बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. दूसरी तरफ इस मामले को लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर  यह मुकाबला नहीं होता, तो भविष्य में होने वाले मीडिया राइट्स की बोलियों पर भी इसका सबसे ज्यादा नकारात्मक असर देखने को मिलता. 

Darshna Deep

Recent Posts

क्या बच्चों का भी बनतै है पैन कार्ड? कैसे करें अप्लाई? किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

इन प्रक्रियाओं में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. चलिए आपको बताते हैं बच्चों का…

Last Updated: March 25, 2026 12:40:40 IST

मिडिल ईस्ट में खत्म होगा जंग! ट्रंप ने ईरान के सामने रखी 15 शर्त, क्या मानेंगे मोजतबा खामेनेई?

Donald Trump: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अब…

Last Updated: March 25, 2026 12:36:14 IST

नवरात्रि के सातवें दिन शाम की पूजा में करें मां कालरात्रि की ये आरती, दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं

Chaitra Navratri Day 7: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र पर्व है, नौ…

Last Updated: March 25, 2026 12:32:33 IST

Fact Check: क्या एक बार फिर लगने वाला है लॉकडाउन, दूर कर लीजिए अपना हर कंफ्यूजन

पीएम मोदी के एक बयान के कारण लोग एक बार फिर शॉक हो गए हैं.…

Last Updated: March 25, 2026 12:36:52 IST

રાજકોટમાં મંત્ર થેરાપી દરબાર યોજાયો, ૭૫૦થી વધુ લોકોએ લીધો આધ્યાત્મિક અનુભવ

નિઃશુલ્ક દરબારો દ્વારા સમાજ કલ્યાણનો સંકલ્પ, રાજ્યભરમાં આગામી કાર્યક્રમોની જાહેરાત

Last Updated: March 25, 2026 12:06:26 IST

नवरात्रि का सातवां दिन आज: मां कालरात्रि की चालीसा का पाठ दूर करेगा हर रोग-दोष, जानिए महत्व

Chaitra Navratri 2026 Day 7: हिंदू धर्म में आध्यात्मिक दृष्टि से  चैत्र नवरात्र का समय…

Last Updated: March 25, 2026 11:52:27 IST