<

‘वह महान खिलाड़ी बन सकता है…’ टीम इंडिया के किस खिलाड़ी के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, जो दे दी इतनी बड़ी उपलब्धि

सुनील गावस्कर भी उनके मुरीद हो गए हैं. गावस्कर ने तो यह तक कह दिया है कि वह आने वाले समय में जल्द ही महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.

नई दिल्ली. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अक्षर पटेल का बड़ा योगदान रहा है. अक्षर ने गेंद या बल्ले से नहीं लेकिन अपनी फील्डिंग से ही टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा दिया. सुनील गावस्कर भी उनके मुरीद हो गए हैं. गावस्कर ने तो यह तक कह दिया है कि वह आने वाले समय में जल्द ही महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “अक्षर पटेल ने हैरी ब्रूक को आउट करने के लिए जो कैच लिया, वह अविश्वसनीय था. ब्रूक ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं, इसलिए उनका विकेट लेने के लिए हर मौके को भुनाना जरूरी होता है. अक्षर ने बिल्कुल वही किया. वह अपनी फील्डिंग पोज़िशन से लगभग 24 मीटर दूर तक दौड़े, गेंद पर लगातार नज़र बनाए रखी, संतुलन बनाए रखा और शानदार कैच लपक लिया.
गावस्कर ने आगे कहा, “उन्होंने विल जैक्स के विकेट में भी अहम भूमिका निभाई. उस समय जैकब बेथल और जैक्स की साझेदारी मैच को इंग्लैंड की ओर मोड़ रही थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महान खिलाड़ियों और अच्छे खिलाड़ियों के बीच असली फर्क उनका धैर्य और मानसिक संतुलन तय करता है. अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी के दम पर अक्षर आने वाले समय में भारत के महान खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “अक्षर से पहले हमारे पास रवींद्र जडेजा थे और अब अक्षर उस खाली जगह को बखूबी भर रहे हैं. उनकी गेंदबाज़ी में अभी थोड़ी और निखार की जरूरत है, जो अनुभव के साथ आएगा. उनकी लाइन, लेंथ और स्पीड हर साल बेहतर हो रही है. उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह सिर्फ अपने खेल के बारे में ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के खेल के बारे में सोच रहे हैं. यह उनके विकास के लिए बेहद अच्छा संकेत है.”
Satyam Sengar

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में आज सोने का भाव, शिमला से बिलासपुर तक, क्या है ताजा रेट

Himachal Pradesh Gold Price Today | Himachal Gold-Silver Rate Today: आज हिमाचल प्रदेश में सोने…

Last Updated: March 28, 2026 10:38:35 IST

आज चांदी का भाव 28 मार्च 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस गहरा! आज राहत मिलेगी या लगेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: March 28, 2026 10:25:20 IST

Delhi Gold Price: गोल्ड मार्केट में जबरदस्त उलटफेर! दिल्ली के ताजा रेट देख बढ़ीं धड़कनें, आज होगा फायदा या नुकसान?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: March 28, 2026 10:10:52 IST

Undersea Internet Cable: समुंदर में फैला इंटरनेट का जाल, भारत में कैसे पहुंचता है इंटरनेट, नॉटिकल माइल का खर्च?

Undersea Internet Cable: आज हम जिस हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, उसका एक बड़ा…

Last Updated: March 28, 2026 10:09:46 IST

Ranveer Singh: किस हसीन एक्ट्रेस ने दे दी रणवीर सिंह को 5 करोड़ की लक्जरी कार? क्या दीपिका जानती हैं ये बात

Dhurandhar 2026: रणवीर सिंह को फ़िल्म की ज़बरदस्त बॉक्स ऑफ़िस सफलता का जश्न मनाने के…

Last Updated: March 28, 2026 09:46:23 IST