होम / मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, टीम इंडिया का यह स्टार खिलाड़ी हुआ IPL 2022 से बाहर

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, टीम इंडिया का यह स्टार खिलाड़ी हुआ IPL 2022 से बाहर

India News Desk • LAST UPDATED : May 9, 2022, 8:09 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है और अब उनकी टीम को एक बड़ा झटका भी लग गया है। मुंबई इंडियंस की टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से IPL 2022 से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल द्वारा उनके ट्विटर हैंडल के जरिये दी गई।

बता दें कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में सबसे अहम खिलाड़ी थे, क्योंकि सूर्या ने इस सीजन में खेले 8 मुकाबलों में 42.39 के शानदार औसत से 303 रन बनाए थे। सूर्या इस साल मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

भारतीय टीम के लिए भी बड़ा झटका

SuryaKumar Yadav Injury Update

सूर्यकुमार यादव को 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में बाईं बांह में चोट लग गई थी। वह चोट इतनी गंभीर है कि सूर्यकुमार यादव IPL 2022 से ही बाहर हो चुके हैं। आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से इस पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे।

यह मुंबई इंडियंस के साथ-साथ भारतीय टीम के लिए भी चिंता का विषय है। क्योंकि भारत को आईपीएल के तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलनी है, जिसमें भारत के बड़े-बड़े दिग्गज खिलाडियों को आराम दिया जाना है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव का भी चोटिल हो जाना भारत के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

IPL 2022

ये भी पढ़ें : RCB vs SRH मैच के कुछ शानदार पल, बैंगलोर ने 67 रन से जीता मैच

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Tripura: झूले पर झूल रहा था मासूम, तभी हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान, लोग सदमे में
Khalistani Extremist: दिल्ली के पूर्व विधायक को खालिस्तानी चरमपंथी से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत -India News
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए बेहद खास, जानिए मेष से लेकर मीन तक के राशि के बारे में -Indianews
Dimple Yadav: यूपी में बीजेपी का 80 सीटें जीतने का दावा सरासर झूठ, सपा नेता डिंपल यादव ने कसा तंज -India News
Madhya Pradesh में भाजपा नेता को चाकू घोंपकर घायल, इस वजह से किया हमला, 3 गिरफ्तार- Indianews
Aaj Ka Panchang: आज बन रहा है त्रिपुष्कर योग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय- Indianews
T20 World Cup: भारत की टी20 विश्व कप चयन बैठक 30 अप्रैल को होने की संभावना, इनको मिल सकता है मौका- Indianews
ADVERTISEMENT