होम / मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, टीम इंडिया का यह स्टार खिलाड़ी हुआ IPL 2022 से बाहर

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, टीम इंडिया का यह स्टार खिलाड़ी हुआ IPL 2022 से बाहर

India News Desk • LAST UPDATED : May 9, 2022, 8:09 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है और अब उनकी टीम को एक बड़ा झटका भी लग गया है। मुंबई इंडियंस की टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से IPL 2022 से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल द्वारा उनके ट्विटर हैंडल के जरिये दी गई।

बता दें कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में सबसे अहम खिलाड़ी थे, क्योंकि सूर्या ने इस सीजन में खेले 8 मुकाबलों में 42.39 के शानदार औसत से 303 रन बनाए थे। सूर्या इस साल मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

भारतीय टीम के लिए भी बड़ा झटका

सूर्यकुमार यादव को 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में बाईं बांह में चोट लग गई थी। वह चोट इतनी गंभीर है कि सूर्यकुमार यादव IPL 2022 से ही बाहर हो चुके हैं। आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से इस पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे।

यह मुंबई इंडियंस के साथ-साथ भारतीय टीम के लिए भी चिंता का विषय है। क्योंकि भारत को आईपीएल के तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलनी है, जिसमें भारत के बड़े-बड़े दिग्गज खिलाडियों को आराम दिया जाना है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव का भी चोटिल हो जाना भारत के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

IPL 2022

ये भी पढ़ें : RCB vs SRH मैच के कुछ शानदार पल, बैंगलोर ने 67 रन से जीता मैच

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.