होम / T20 World Cup 2021: धोनी को मेंटर बनाने पर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने उठाए सवाल

T20 World Cup 2021: धोनी को मेंटर बनाने पर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने उठाए सवाल

India News Editor • LAST UPDATED : September 12, 2021, 11:07 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
अगले महीने 17 अक्टूबर से यूएई (UAE) और ओमान (OMAN) में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) के लिए टीम इंडिया का मेंटर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (M.S. Dhoni) को बनाया गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने इस इवेंट के लिए टीम इंडिया की घोषणा करते समय ही इस बात का एलान कर दिया था। बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने भी बताया था कि, टीम इंडिया के लिए मेंटर की भूमिका निभाने के लिए धोनी भी तैयार हो गए हैं। धोनी के मेंटर बनाए जाने से क्रिकेट फैंस व ज्यादातर पूर्व क्रिकेटर्स भी काफी खुश हैं, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा (Ajay Jadeja) ने इसे लेकर सवाल उठा दिए।

Ajay Jadeja statement about Dhoni For T20 World Cup 2021

अजय जडेजा ने एक इंटरव्यू में कहा कि, वह इस कदम के पीछे के मकसद को समझ नहीं पाए। जडेजा ने कहा कि, यह मेरे लिए समझना असंभव है और मैं दो दिनों से सोच रहा हूं कि क्या सोच हो सकती है। मैं एमएस धोनी की बात नहीं कर रहा हूं, उनके पास जो समझ है या वह कितने उपयोगी हो सकते हैं, मैं उस ओर नहीं जा रहा हूं। यह ऐसा था जैसे आपने रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे से आगे भेज दिया, व्यक्ति सोचता है कि ऐसा क्यों किया गया है। जडेजा ने आगे कहा कि, ‘मैं इससे हैरान हूं। मेरे से बड़ा धोनी का कोई फैन नहीं है। मेरा मानना है कि, धोनी पहले ऐसे कप्तान थे जिन्होंने टीम से जाने से पहले अगला कप्तान बना दिया।’

Team Does Not need mentor For T20 World Cup 2021

जडेजा ने इस तथ्य पर भी जोर दिया कि भारत ने विराट कोहली और रवि शास्त्री के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसलिए आगामी टी20 विश्व कप के लिए एक मेंटर की आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने कहा कि, ‘टीम के पास एक कोच है जिसने इस टीम को वर्ल्ड नंबर वन बनाया है। अब रातों-रात ऐसा क्या हो गया कि, टीम को एक मेंटर की आवश्यकता पड़ गई। यह सोच मुझे थोड़ा हैरान कर रही है।’ जडेजा ने कहा कि, मैं अब जिस भारतीय क्रिकेट को देख रहा हूं वो अलग तरीके से काम कर रहा है। धोनी इसे अलग तरीके से चलाते थे और वो स्पिनर्स के साथ खेलते थे। वो कभी चार तेज गेंदबाजों के साथ नहीं उतरते थे। इंग्लैंड में भारतीय टीम इसके उलट चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर रही थी। एक व्यक्ति एक तरह से सोचता है तो दूसरा दूसरे तरीके से सोचता है और शायद यह दोनों को मिलाने का प्रयास है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT