<

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की सुपर-8 में एंट्री, तो पाकिस्तान पर मंडराया एलिमिनेशन का खतरा, देखें समीकरण

T20 World Cup Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है. भारत ने रविवार को पाकिस्तान को रौंदकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया. देखें प्वाइंट्स टेबल...

T20 World Cup Points Table: भारत ने रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान को हरा दिया. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 61 रनों से शिकस्त दी. इसके साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 में एंटी कर ली है. वहीं, भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान पर एलिमिनेशन का खतरा मंडराने लगा है. अगर पाकिस्तान अपना आखिरी लीग स्टेज मैच नहीं जीतता है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है. फिलहाल पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. पाकिस्तान को 3 मैचों में 2 जीत मिली है, जबकि एक हार का सामना करना पड़ा है. इस ग्रुप में अमेरिका (USA) दूसरे नंबर पर मौजूद है, जिसमे 4 मैचों में 2 मुकाबले जीते हैं और 2 में हार का सामना किया है. वहीं, भारतीय टीम ने इस ग्रुप में 3 मैचों में लगातार 3 जीत के साथ पहले पायदान पर अपनी जगह बनाई हुई है. इसके अलावा नीदरलैंड 3 मैचों में 1 जीत के साथ चौथे नंबर पर है, जबकि नामीबिया 3 मुकाबलों में लगातार तीन हार के साथ आखिरी पायदान पर है.

नामीबिया से पाकिस्तान की होगी भिड़ंत

भारतीय टीम अपना अगला मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले से गी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, तो ऐसे में इस मैच में भारत पर कोई दबाव नहीं होगा. वहीं, पाकिस्तान की टीम अपना अगला मैच 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. अगर पाकिस्तान को सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना है, तो किसी भी हालत में नामीबिया को हराना होना. अगर नामीबिया उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हरा देती है, तो पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगा.

अन्य ग्रुपों में क्या हाल?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी में श्रीलंका की टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ नंबर-1 पर है. साथ ही जिम्बाब्वे भी 2 मुकाबले जीतकर 4 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है. इसके अलावा आयरलैंड 3 मैचों में 1 जीत के साथ चौथे नंबर पर है, जबकि ओमान 3 मैचों में तीन के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

ग्रुप-सी

ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज की टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वेस्टइंडीज ने अपने 3 मैचों में लगातार तीन जीत हासिल की है. वहीं, इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है, जिन्हें 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार मिली है. इसके अलावा स्कॉटलैंड तीसरे नंबर पर और इटली चौथे नंबर पर हैं. वहीं, नेपाल की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

ग्रुप-डी

इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका की टीम ने 3 मैचों में लगातार 3 जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 3 मैचों में 2 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा यूएई तीसरे नंबर पर है, जिसे 2 मैचों में 1 जीत और एक हार मिली है. वहीं, अफगानिस्तान और कनाडा 2 मैचों में लगातार हार के साथ टू्र्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.

भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-ए का मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारत के सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी अर्धशतक लगाया. ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों पर 77 रन बनाए. इसके दम पर भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. भारत ने पाकिस्तान को 176 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन पाकिस्तानी टीम सिर्फ 114 रन पर ढेर हो गई. भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने भी 1-1 विकेट लिए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST