<
Categories: खेल

SA vs NZ Semi-Final: क्या न्यूजीलैंड के ये 11 धुरंधर तोड़ पाएंगे 22 सालों का पुराना रिकॉर्ड या साउथ अफ्रीका फिर मारेगी बाजी!

ईडन गार्डन्स में महासंग्राम! क्या न्यूजीलैंड तोड़ेगा साउथ अफ्रीका का पुराना रिकॉर्ड या प्रोटीज का दबदबा रहेगा बरकरार? प्लेइंग 11 और मैच की पूरी रणनीति यहां देखें...

T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में 4 मार्च को साउथ अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से हो रहा है. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है.इस  मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार हैं…

न्यूजीलैंड (Playing XI):

टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

साउथ अफ्रीका (Playing XI):

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

NZ ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी भी SA को नहीं हराया

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक कभी भी साउथ अफ्रीका को नहीं हराया है पर क्या आज वो दिन है जब यह रिकॉर्ड बदल सकता है? अगर ऐसा होना है, तो कीवी ओपनर्स टिम साइफर्ट और फिन एलेन को एक बार फिर अपना जलवा दिखाना होगा. साइफर्ट न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं, जिनका औसत 43.20 का रहा है. वहीं फिन एलेन ने अब तक 189 रन बनाए हैं और खास बात यह है कि इस वर्ल्ड कप की हर पारी में उन्होंने 20 से ज्यादा का स्कोर किया है. टॉप ऑर्डर में ऐसी कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी होगी.

गेंदबाजी की बात करें तो मिचेल सैंटनर ने रन तो रोक कर रखे हैं, लेकिन 5 मैचों में उन्हें सिर्फ 2 विकेट मिले हैं. असल में, टॉप 15 विकेट लेने वालों की लिस्ट में न्यूजीलैंड का कोई भी गेंदबाज शामिल नहीं है. हालांकि, अनुभवी मैट हेनरी उनके भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने 6 मैचों में 7 विकेट लिए हैं और नई गेंद के साथ उनका स्पेल मैच का रुख बदल सकता है. बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, सब कुछ पावरप्ले पर टिका है. अगर न्यूजीलैंड को आज रात ‘प्रोटीज’ को पछाड़ना है, तो उन्हें शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा बनाना होगा.

क्या साउथ अफ्रीका सच में इतनी तगड़ी है?

अगर इस टूर्नामेंट में कोई ऐसी टीम है जिसने हर मोर्चे पर कमाल किया है, तो वो साउथ अफ्रीका ही है. उन्होंने अब तक लगभग हर बॉक्स पर टिक किया है. कप्तान एडन मार्करम अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर लीड कर रहे हैं, तो वहीं लुंगी एनगिडी अपनी वैरिएशंस से कहर ढा रहे हैं, उन्होंने 6 मैचों में 13.75 की शानदार औसत से 12 विकेट चटकाए हैं.

टीम के पावर-हिटर्स यानी मिलर, स्टब्स और ब्रेविस ने भी अलग-अलग मौकों पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है. मिडिल ओवर्स में केशव महाराज ने रनों की रफ्तार पर लगाम लगाकर मैच को कंट्रोल में रखा है. फिर आते हैं कॉर्बिन बॉश, जिन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के 6 मैचों में 11 विकेट झटके हैं. मार्को जानसन के लिए भी यह टूर्नामेंट शानदार रहा है, उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 11 विकेट लिए हैं, जिसमें दो बार चार-चार विकेट हॉल शामिल हैं.  सबसे बड़ी बात यह है कि साउथ अफ्रीका ने अपने सारे मैच भारत में खेले हैं, इसलिए वे न केवल पूरी लय में हैं बल्कि यहाँ की कंडीशन को भी अच्छी तरह समझते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST