<

T20 WC Super 8: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच धुलने से बदली सेमीफाइनल की रेस, आसान शब्दों में समझें सुपर-8 का गणित

T20 WC Super 8: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस राउंड का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिसके चलते सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई. ऐसे में आइए जानते हैं सुपर-8 के प्वाइंट्स टेबल का सिस्टम...

T20 WC Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड का दौर शुरू हो चुका है. इस राउंड में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनाए गए हैं. इनमें पहले ग्रुप में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं. वहीं, दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने अपनी जगह बनाई है. ग्रुप-1 के सभी मुकाबले भारत में खेले जाएंगे, जबकि ग्रुप-2 के सभी मैच श्रीलंका में होंगे. सुपर-8 राउंड में सभी टीमों के अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मैच खेलने हैं. शनिवार (21 फरवरी) को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला खेला जाना था. हालांकि बारिश की वजह से पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का मैच नहीं हो पाया. बारिश के चलते बिना कोई गेंद फेंके ही मैच को रद्द (Washout) कर दिया गया. इससे दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दिए गए. इससे सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस रोमांचक हो गई है. इस बीच फैंस के मन में सवाल उठा कि अगर सुपर-8 में ग्रुप-2 के सभी मैच रद्द हो गए, तो क्या होगा. हालांकि इसके बहुत की कम हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सुपर-8 में प्वाइंट्स टेबल का सिस्टम क्या है. सेमीफाइनल के लिए टीमें कैसे तय होंगे?

सुपर-8 में प्वाइंट्स टेबल का सिस्टम

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में दो ग्रुप बनाए हैं, जिनमें 4-4 टीमें रखी गई हैं. हर ग्रुप में से हर टीम अपने ग्रुप की अन्य तीन टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. हर ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. अगर कोई टीम अपने सभी 3 मैच जीत लेती है, तो वो सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी. हालांकि अगर 2 टीमों के प्वाइंट बराबर हो जाते हैं, तो फिर नेट रन रेट (NRR) के हिसाब से सेमीफाइनल में जगह मिलेगी.

पाक-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने के बाद क्या बदलाव?

सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शेड्यूल था, लेकिन बारिश के चलते मैच रद्द हो गया. इससे दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट मिल गया. फिलहाल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड 1-1 प्वाइंट के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर हैं. हालांकि अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास सिर्फ 2-2 मुकाबले बचे हैं, जिससे उनके सेमीफाइनल में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है. अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है, तो उन्हें श्रीलंका और इंग्लैंड को हराना होगा. वहीं, न्यूजीलैंड को अपने बचे दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी. इसके बावजूद अगर दो टीमों के प्वाइंट बराबर हो जाते हैं, तो फिर NRR के हिसाब से सेमीफाइनल का टिकट दिया जाएगा.

कब होगा सेमीफाइनल और फाइनल का मैच?

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को होगा. फिर 8 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि अगर पाकिस्तान फाइनल में एंट्री करता है, तो फाइनल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST