<

IND vs NZ: टीम इंडिया के 11 योद्धा, भारत को फिर से चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी, क्या दिलाएंगे तीसरा खिताब?

Team India Predicted Playing XI: टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI क्या होगी? टीम इंडिया के इन 11 खिलाड़ियों पर तीसरा खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी.

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल (T20 World Cup 2026) मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम टी20 विश्व कप का तीसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस बड़े मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर हो रही है. टीम मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकता है जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है.
जिस तरह से टीम इंडिया की प्लेइंग XI के साथ लगातार मैच जीत रही है उससे यह लगता है कि सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं करेंगे.  ओपनिंग की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और आक्रामक बल्लेबाज संजू सैमसन के कंधों पर रह सकती है. दोनों खिलाड़ी पावरप्ले में तेज शुरुआत दिलाने की क्षमता रखते हैं. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संजू सैमसन ही निभाएंगे.

मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

मिडिल ऑर्डर की कमान टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के हाथ में होगी. सूर्या अपने 360 डिग्री शॉट्स के लिए जाने जाते हैं और बड़े मैचों में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. उनके साथ तिलक वर्मा और शिवम दुबे टीम को मजबूती दे सकते हैं. ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्आ टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. हार्दिक बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

बुमराह पर रहेंगी नजरें

गेंदबाजी विभाग में स्पिन की जिम्मेदारी पिछले मैच में बेहतरीन फील्डिंग करने वाले अक्षर पटेल पर रह सकती है. वहीं, वरुण चक्रवर्ती पर भी उतनी ही जिम्मेदारी रहेगी. हालांकि, पिछले मैच में वरुण महंगे साबित हुए थे. वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे, जिनका साथ अर्शदीप सिंह दे सकते हैं. अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में भारत की मजबूत बल्लेबाजी फाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभा सकती है.

भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST