<
Categories: खेल

Gautam Gambhir: ‘अपनी हद में रहें…’, DC के मालिक पार्थ जिंदल पर भड़के गौतम गंभीर, क्या है माजरा?

Gautam Gambhir: आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की हार के बाद रेड बॉल क्रिकेट में अलग कोच रखने की मांग की थी. इस पर गौतम गंभीर ने उन निशाना साधा है. जानें क्या है माजरा...

Gautam Gambhir: भारत ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से हराकर जीत हासिल की. भारतीय टीम के वनडे सीरीज जीतने के बाद भी टेस्ट सीरीज को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठ रहे हैं. इसको लेकर गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है. गौतम गंभीर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें खरी खोटी सुनाई.

गंभीर ने साफ साफ कहा कि टेस्ट सीरीज हारने के बाद कुछ ऐसे भी लोगों ने बोली जिनका क्रिकेट से कुछ भी लेना देना नहीं है. एक आईपीएल के ऑनर ने भी अलग-अलग फॉर्मेट में अलग अलग कोच रखने के बारे में लिखा. ये हैरानी की बात है. लोगों को अपने हद में  रहना बहुत जरूरी है. दरअसल, हाल ही में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना झेलनी पड़ी थी. इसको लेकर कई लोगों ने स्प्लिट कोचिंग (रेड और व्हाइट बॉल में अलग-अलग) के बारे में सोचने को कहा.

पार्थ जिंदल का बयान?

टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया की खूब आलोचना हुई, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के ओनर पार्थ जिंदल भी शामिल हो गए. पार्थ जिंदल (Parth Jindal) ने बीसीसीआई से अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कोच रखने की बात कही थी. दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने लिखा, ‘यह तो बिल्कुल भी नजदीक भी नहीं थी, घर में इतनी करारी हार! याद नहीं कि हमने कभी अपने घरेलू मैदान पर अपनी टेस्ट टीम को इतना कमजोर देखा था. जब रेड बॉल स्पेशलिस्ट को टीम में शामिल नहीं किया जाता है, तो ऐसा ही होता है. यह टीम रेड बॉल क्रिकेट में हमारी गहरी ताकत को बिल्कुल भी प्रतिबिंबित नहीं करती है. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए एक स्पेशलिस्ट रेड बॉल क्रिकेट कोच की ओर बढ़ने का समय आ गया है.’

गौतम गंभीर ने क्या कहा?

शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे जीतने के बाद गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान गंभीर के चेहरे पर गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था. टेस्ट सीरीज हारने के बाद बहुत से लोगों ने हेड कोच गंभीर और टीम इंडिया की खूब आचोलना की. गंभीर ने कहा, ‘देखिए बहुत बातें हुईं. नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया, लेकिन हैरानी की बात है कि किसी मीडिया, किसी जर्नलिस्ट ने नहीं लिखा कि पहला टेस्ट मैच बिना कप्तान के खेले थे. जो मैच हम हारे थे वह बिना कप्तान के खेले थे, जिन्होंने दोनों पारियों में बैटिंग नहीं की और हार का अंतर सिर्फ 30 रन था.  गंभीर ने कहा कि जब आप ट्रांजिशन में होते हैं और आप कप्तान के बिना खेलते हैं, जिसने पिछले सात टेस्ट मैच में हजार के करीब रन बनाए हैं तो उसे खोने पर नतीजे पक्ष में नहीं आते.’

लोगों को अपने डोमेन में रहना जरूरी

गौतम गंभीर ने आगे कहा कुछ लोगों ने ऐसी भी बातें कही, जिनका क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है. एक आईपीएल के ऑनर ने भी स्प्लिट कोचिंग के बारे में लिखा. तो ये हैरानी की बात है. लोगों को अपने डोमेन में रहना बेहद जरूरी है. हम अगर किसी के डोमेन में नहीं जाते हैं, तो उनको भी हमारे डोमेन में आने का कोई हक नहीं है.
बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम के कप्तान शुभमन गिल नहीं थे. गिल गर्दन में ऐंठन की वजह से सीरीज से बाहर हो गए थे. कोलकाता टेस्ट की पहली पारी के दौरान बैटिंग करते हुए गिल को गर्दन में ऐंठन की समस्या उत्पन्न हुई. तीन गेंद खेलने के बाद उनकी गर्दन में खिंचाव आया और वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST

Petrol Diesel Price 31 October 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? घर से निकलने से पहले जान लें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: October 31, 2026 08:25:56 IST

Aaj ka Mausam 31 October 2026: आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD की चेतावनी

Weather Update 31 October 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर और…

Last Updated: October 31, 2026 08:17:53 IST

Delhi Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हाहाकार, 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत, 2 की हालत गंभीर

Fire In Delhi Mangolpuri:आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस…

Last Updated: October 31, 2026 07:57:12 IST