Team India Next Match: भारत का अगला T20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 अक्टूबर 2026 को रांची में खेला जाएगा. जानें मैच का समय, स्टेडियम, सीरीज शेड्यूल और टीम इंडिया की तैयारी.
Team India Next T20 Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का आगाज हो चुका है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने लखनऊ में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली. अब क्रिकेट फैंस की नजर भारतीय टीम के अगले मुकाबले पर है.
टीम इंडिया का अगला मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I होगा. यह मैच 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को रांची के JSCA International Stadium Complex में खेला जाएगा. BCCI के आधिकारिक मैच सेंटर के मुताबिक मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.
पहले T20I में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन की तूफानी पारी खेली थी. ईशान किशन के साथ उनकी नाबाद साझेदारी ने भारत को 172 रन का लक्ष्य सिर्फ 14.4 ओवर में हासिल करने में मदद की.
पहले मैच की जीत के बाद भारत का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है, लेकिन दूसरे T20I में टीम मैनेजमेंट की नजर खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन पर भी रहेगी. भारतीय T20I स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर के अलावा अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे विकल्प मौजूद हैं.
पहले मैच में नमन धीर ने T20I डेब्यू किया, जबकि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. दूसरे मैच में प्लेइंग इलेवन को लेकर भी दिलचस्पी बनी रहेगी.
सभी मुकाबले शाम 7 बजे IST से शुरू होने हैं.
भारत की कोशिश अब रांची में दूसरा मुकाबला जीतकर पांच मैचों की सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने की होगी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम वापसी कर सीरीज को बराबरी पर लाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
Abhishek Sharma Praises Sanju Samson: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार शतक लगाने…
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कभी…
Bigg Boss 20 Grand Finale: 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड फिनाले की संभावित तारीख सामने…
Kota Crime: राजस्थान के कोटा में बीटेक छात्र भुवनेश नागर की हत्या की गई थी.…
Neeraj Yadav Suicide: भारतीय पैरा-एथलेटिक्स टीम के हेड कोच एस. सत्यनारायण ने कहा कि नीरज…
Bihar Accident: बिहार के सारण जिले में भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में एक…