होम / Cricket: इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के पास है सबसे महंगी कार, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान

Cricket: इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के पास है सबसे महंगी कार, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : September 22, 2022, 12:24 pm IST

(इंडिया न्यू़ज़, These 5 Indian players have the most expensive car, you will be surprised to know the price): कहते है जब व्यक्ति पैसा कमाने लगता है तो अपनी पसंद की चीजें खरीदता है और अपना सपना पूरा करता है। भारतीय खिलाड़ियों के पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं हैं। कई खिलाड़ियों को महंगे घर खरीदने की आदत होती है तो कई खिलाड़ियों को महंगी कार खरीदने का शौक होता है। आज हम आपको उन खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं। जिनकी कार की कीमत करोड़ों में हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाइक चलाने के बहुत बड़े शौकीन है। इस बात को तो हर कोई जनता ही है। कारों के प्रति मही की दीवानगी हम सबने देखी है। उनके रांची के फार्महाउस पर गैराज में कई पुरानी विंटेज कारें है। वर्तमान में धोनी के पास सबसे महंगी कार Porsche 911 है जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपए है. इसके अलावा धोनी के पास 1.40 करोड़ रुपए की कीमत वाली Ferrari 5990 GT कार है। इतना ही नहीं उनके पास 70 लाख की कीमत वाली Pontiac firebird tans AM जैसी कई गाड़ियां भी हैं।

सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बीएमडब्ल्यू इंडिया के ब्रांड एंबेसडर हैं। बहुत कम लोगों को इस बारे में जानकारी होगी कि सचिन ने अपने मुंबई वाले घर में पूरा एक फ्लोर कार पार्किंग के लिए बनाया हुआ है। सचिन के कलेक्शन में सबसे महंगी कार BMW i8 है जिसकी कीमत 2.62 करोड़ रूपए है। सचिन तेंदुलकर एकमात्र भारतीय हैं जिनके पास बीएमडब्ल्यू M5 कार है इस कार के केवल 300 यूनिट से बनाए गए थे। इसके अलावा तेंदुलकर के पास 1.73 करोड़ की BMW 750 Li M Sports, 1.78 करोड़ की BMW M6 Gran Coupe और, BMW M5 30 Jahre M5 भी है।

युवराज सिंह

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। युवराज सिंह भी कारों के बेहद शौकीन हैं। उनके पास कई गाड़ियां हैं। उनकी सबसे खास कार Bentley Flying Spur है, इसकी कीमत लगभग 4 करोड रुपए हैं। इसके अलावा उनके पास BMW M3 Convertible’, ‘Audi Q8’ और ‘Lamborghini MURCIÉLAGO जैसी कारें हैं।

विराट कोहली

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक है। विराट कोहली का कार कलेक्शन भी काफी बड़ा है। कोहली के कार कलेक्शन में बेंटले, ऑडी और, लैंड रोवर ब्रांड जैसी कारें हैं। साल 2018 में विराट कोहली ने 4 करोड रुपए की कीमत वाली सफेद रंग की Bentley Continental GT कार खरीदी थी। जो कि उनके कलेक्शन की सबसे महंगी कार है। इसके अलावा उनके पास Bentley Flying Spur, Range Rover Vogue, Audi RS5 जैसी कारें भी हैं।

हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी कार कलेक्शन के शौकीन है। उनके पास एक से बढ़कर एक कारें हैं। हार्दिक पांड्या के पास 3.73 करोड रुपए की कीमत वाली Lamborghini Huracan EVO कार है. इसके अलावा उनके पास Mercedes-Benz AMG G63 SUV और 2.31 करोड़ की Range Rover Vogue भी है.

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के संन्यास पर जानें क्या है लोगों की राय-Indianews
Swati Maliwal: सीएम आवास पर हुए हमले के बाद पहली बार बोली स्वाति मालीवाल, जानें क्या कहा-Indianews
Srikanth Box Office Week 1: राजकुमार राव की श्रीकांत ने 7 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये, जाने पहले हफ्ते का कलेक्शन -Indianews
Mysterious Warship: चीन ने बनाया रहस्यमयी युद्धपोत, समुद्री ट्रायल का फोटो आया सामने-Indianews
Mumbai hoarding collapse: बिलबोर्ड मामले में कंपनी का मालिक गिरफ्तार, घटना में 16 लोगों की हुई थी मौत-Indianews
Blackout First Poster: विक्रांत मैसी और मौनी रॉय की ब्लैकआउट का पहला पोस्टर हुआ आउट, इस रिलीज होगी फिल्म -Indianews
Kh32 Missile: रूस ने यूक्रेन पर किया ऐसी मिसाइल से हमला, जो राडार के भी पकड़ से बाहर-Indianews
ADVERTISEMENT