India News (इंडिया न्यूज), Dinesh Karthik Love Story: जितनी तेजी से ये दुनिया आगे बढ़ती जा रही है उतनी ही तेजी से यहां रिश्ते भी तार-तार होते जा रहे हैं। आज के समय में शादी में एक्ट्रा मैरिटल अफेयल आम बात हो गई है। आए दिन ऐसे किस्से न्यूज चैनल और अखबारों के में आप जरूर पढ़ते होंगे। एक्ट्रा मैरिटल अफेयर सिर्फ आम लोगों तक सीमित नही है कई सेलिब्रेटी और क्रिकेटर भी इस जाल में फंस चुके हैं। ऐसा ही एक नाम है भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का जिनकी पहली पत्नी का एक्ट्रा मैरिटल अफेयर था। हालांकि अब दिनेश कार्तिक अपनी दूसरी शादी के साथ बेहद खुश है।

आईपीएल के दौरान हुई निकिता की मुरली विजय से मुलाकात

गौरतलब है कि टीम इंडिया के पूर्व ओपनर मुरली विजय के प्यार की कहानी से लगभग सभी लोग वाकिफ हैं। उन्होंने अपने जिगरी दोस्त पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की पत्नी से प्यार हुआ और फिर तलाक दिलवाकर उन्होंने उनसे शादी भी रचाई। दोस्त के साथ ऐसा बर्ताव शायद ही किसी को मंजूर होगा। तो जाहिर है दोनो की दोस्ती टूट गई। तो चलिए हम आपको इस कहानी के बारे में बताते है कब और कैसे मुरली विजय और दिनेश कार्तिक की दोस्ती में दरार आ गई। आईपीएल के 5वें सीजन के दौरान साल 2012 में दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता से मुरली विजय की पहली बार मुलाकात हुई थी।

विजय से रिश्ते के वक्त प्रेग्नेंट थी निकिता!

टीम इंडिया के लिए खेल चुके मुरली और दिनेश अच्छे दोस्त थे इसलिए विजय का दिनेश कार्तिक के घर आना जाना लगा रहता है था, इसी बीच मुरली विजय और दिनेश कार्तिक पत्नी निकिता के बीच नजदीकिया बढ़ गई दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया और निकिता ने दिनेश कार्तिक से रिश्ता तोड़ मुरली विजय से शादी करली। खबरों की माने तो जब दिनेश कार्तिक को पत्नी निकिता और दोस्त मुरली विजय के रिश्ते की जानकारी हुई तो वो इसे बर्दास्त नहीं कर पाए और दोनों के साथ रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया। पत्नी को तलाक दिया और साथ ही मुरली से दोस्ती भी तोड़ ली। रिपोर्ट्स की माने तो मुरली से नजदीकियों के बाद निकिता प्रेग्नेट हो गई थी।

UP में उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई, ये दो पार्टियों करेंगी गठबंधन तो 10 की 10 सीटों पर खड़ी होगी BSP!

स्क्वैश प्लेयर से दिनेश ने रचाई शादी

साल 2012 में मुरली विजय ने निकिता से शादी की और फिर बच्चे के पिता बने। पूर्व भारतीय ओपनर को तीन बच्चे हैं। निकिता और मुरली के दो बेटे और एक बेटी हैं। साल 2017 में हुए बेटे की तस्वीर मुरली विजय ने सोशल मीडया पर शेयर भी की थी। -दिनेश कार्तिक दोस्ती और शादी में मिले धोखे के बाद पूरी तरह से टूट गए थे। इसके बाद उनको टीम इंडिया से भी बाहर होना पड़ा। निकिता से शादी टूटने के बाद दिनेश कार्तिक की जिंदगी में भारत की स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लिकल आई और दोनों ने कुछ समय डेट करने के बाद शादी करली।

दिनेश कार्तिक ने लंदन नें किया था प्रपोज

दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से लंदन में अपने प्यार का इजहार किया था, जब भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 2013 में, इस जोड़े ने चेन्नई में सगाई की और 2015 में वे शादी के बंधन में बंध गए। दिनेश और दीपिका ने दो शादियाँ कीं, 18 अगस्त 2015 को ईसाई रीति-रिवाज से शादी की, उसके बाद 20 अगस्त 2015 को हिंदू रीति-रिवाज से तेलुगु शादी की। दिनेश कार्तिक टीम इंडिया से सन्यांस लेने के बाद कमेंट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं।

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली की महिलाओं को मिलेगें 1 हजार रुपये प्रति माह! योजना में बड़ा अपडेट