होम / Khel Ratna Award : पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले राजस्थान के इन दो खिलाड़ियों को आज मिलेगा खेल रत्न

Khel Ratna Award : पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले राजस्थान के इन दो खिलाड़ियों को आज मिलेगा खेल रत्न

Sameer Saini • LAST UPDATED : November 13, 2021, 1:34 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Khel Ratna Award राजस्थान के कृष्णा और अवनि लखेरा ये दोनों उन 11 खिलाड़ियों में शामिल है। जिनको नेशनल स्पोटर्स अवार्ड कमेटी द्वारा खेल रत्न अवार्ड के लिए चुना गया है। इन दोनों को आज खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों खिलाड़ियों ने टोक्यो पैरालम्पिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। जिसके बाद इन दोनों को खेल रत्न के लिए चुना गया था। बता दें कि खेल रत्न पुरस्कार में 25 लाख रुपए की इनामी राशि और प्रशस्ति पत्र मिलता है।

अवनि ने शूटिंग में तो कृष्णा ने बैडमिंटन में जीता था गोल्ड (Khel Ratna Award)

इन दोनों खिलाड़ियों ने पैरालम्पिक में देश के लिए गोल्ड जीत कर देश का नाम रोशन किया था। अवनि लखेरा ने जंहा टोक्यो पैरालम्पिक में शूटिंग में गोल्ड जीता था। वहीं कृष्णा ने बैडमिंटन एम6 कैटेगरी में देश के लिए गोल्ड जीता है। वहीं ये दोनों खिलाड़ी राजस्थान के रहने वाले हैं। इससे पहले कभी-भी राजस्थान के दो खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित नहीं किया गया है। यह पहला मौका है। जब ऐसा होने जा रहा है। (Khel Ratna Award)

अवनि ने 2 मैडल जीत कर रचा है इतिहास

एक पैरालम्पिक में ही 2 मैडल जीत कर अवनि लखेरा ने इतिहास रच दिया है। ये 2 मैडल जीतने के साथ ही अवनि लखेरा देश की पहली खिलाड़ी बन गई है। जिसने एक ही पैरालम्पिक में 2 मैडल जीते हों। अवनि ने टोक्यो पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड और 50 मीटर एयर राइफल महिला प्रतिस्पर्धा में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

इन 12 खिलाड़ियों को दिया जाएगा खेल रत्न (Khel Ratna Award list)

  • नीरज चोपड़ा (जेवलिन)
  • अवनी लेखरा (शूटिंग)
  • मिताली राज (क्रिकेट)
  • रवि दहिया (रेस्लिंग)
  • लवलिना (बॉक्सिंग)
  • सुनील छेत्री (फुटबॉल)
  • पीआर श्रीजेश (हॉकी)
  • प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
  • कृष्णा नागर (बैडमिंटन)
  • मनीष नरवाल (शूटिंग)
  • सुमित अंतिल (जेवलिन)
  • मनप्रीत सिंह (हॉकी)

जानें अवॉर्ड में खिलाड़ियों को कितनी राशि मिलती है

अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को 15 लाख की इनामी राशि और प्रशस्ति पत्र मिलता है। साल 2020 से पहले खेल रत्न पुरस्कार विजेता को 7.50 लाख रुपए, जबकि अर्जुन पुरस्कार विजेता को 5 लाख रुपए दिए जाते थे, जिन्हें इस बार बढ़ा दिया गया है। (Khel Ratna Award)

Also Read : AUS vs NZ Battle For Their First T20 Title अपने पहले टी20 खिताब के लिए भिड़ेंगे आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड

Read More : Virat Kohli A Best Captain for Winning Match विराट कोहली एक सफल कप्तान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bangkok Heat Index: बैंकॉक में गर्मी को लेकर चेतावनी जारी, तापमान पहुंचा 52 डिग्री सेल्सियस के पार – India News
Smartphone Ban: स्कूलों में स्मार्टफोन प्रतिबंध का छात्रों पर पड़ा यह खास प्रभाव, रिपोर्ट में खुलासा- Indianews
Lok Sabha Election: जेल में बंद वारिस पंजाब डी प्रमुख अमृतपाल सिंह का एलान, पंजाब से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव – India News
Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स वायरस के इस स्ट्रेन ने वैज्ञानिकों की बढ़ाई चिंता, यौन संपर्क से फैलने की क्षमता- Indianews
Nicole Mitchell Arrested: मिनेसोटा के सीनेटर को किया गया गिरफ्तार, सौतेली मां के घर से पिता की राख चुराने का आरोप – India News
iPhone में आ रही है कनेक्टिविटी की समस्या ऐसे होगी दूर, बस अपनाएं ये खास टिप्स- Indianews
Southern Lebanon: इजरायली सेनाएं दक्षिण लेबनान में कर रही हैं आक्रामक कार्रवाई, रुसी रक्षा मंत्री ने किया खुलासा – India News
ADVERTISEMENT