Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन वैभव सूर्यवंशी ने इन दिनों खूब सुर्खियों में चल रहे हैं. 14 साल के विस्फोटक बल्लेबाज ने क्रिकेट पर फोकस करने के लिए अपना बोर्ड एग्जाम छोड़ने का फैसला किया है.
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Suryavanshi: बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इन दिनों खूब चर्चा में हैं. हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से धमाल मचाया था. इसको लेकर सोशल मीडिया पर चारों ओर वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हो रही थी. हालांकि इस बार वैभव सूर्यवंशी किसी दूसरी वजह से सुर्खियों में है. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को इस महीने 10वीं के बोर्ड एग्जाम देने थे. इस बीच खबर आ रही है कि उन्होंने बोर्ड एग्जाम कैंसिल करने का फैसला लिया है. वैभव सूर्यवंशी पढ़ाई की जगह सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं. इसके चलते उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेनिंग, कैंप और टूर्नामेंट से जुड़ी व्यस्तता की वजह से वैभव सूर्यवंशी ने परीक्षा नहीं देने का फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि लगातार क्रिकेट खेलने के कारण वैभव सूर्यवंशी को घर से दूर रहना पड़ा. इसके चलते वे एग्जाम की तैयारी नहीं कर पाए. अब वे एग्जाम को छोड़कर क्रिकेट पर ही पूरा फोकस करना चाहते हैं.
CBSE की 10वीं के बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से शुरू हो रहे हैं, जो कि 11 मार्च तक चलेंगे. वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले से आते हैं. वह ताजपुर के मॉडेस्टी स्कूल में पढ़ाई करते हैं. उसी स्कूल के प्रिंसिपल आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बात करने के बाद दैनिक जागरण को बताया कि वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट में बिजी होने के कारण इस बार 10वीं की परीक्षा नहीं दे पाएंगे. वैभव का एग्जाम फॉर्म भरा गया था और उसका एडमिट कार्ड भी आ चुका है. उनका एग्जाम सेंटर पोद्दार इंटरनेशनल है.
14 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. वैभव ने इस टूर्नामेंट में 7 मैच खेले, जिसमें 62.71 के एवरेज से 439 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 169 से ज्यादा का रहा. वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने आसानी से इंग्लैंड को हरा दिया था.
वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं. उन्होंने पिछले साल IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में सिर्फ 37 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया था. अब वे IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे.
Silver Rate Today 1 Oct 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा चांदी के दाम…
IND VS SL Semifinal Playing11:इंडियन टीम के मौजूदा कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कप्तान श्रेयस अय्यर…
Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…
The Paradise Box Office Collection Day 7: नानी की 'द पैराडाइज' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार…
IND vs SL Semifinal Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में आज भारत…
IND vs SL Semifinal Weather Report: एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने…