<

Vaibhav Suryavanshi: वर्ल्ड कप में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट से बनाएंगे दूरी? सामने आयी गेंदबाजों से भी बड़ी चुनौती!

Vaibhav Suryavanshi: करोड़ों की डील और वर्ल्ड कप का शोर, पर क्या वैभव सूर्यवंशी अब लेंगे क्रिकेट से ब्रेक? इस धुरंधर के सामने खड़ी है एक नई दीवार. देखें पूरी खबर...

Vaibhav Suryavanshi Board Exam: अंडर 19 वर्ल्ड कप में तहलका मचाने वाले बिहार, समस्तीपुर के युवा टैलेंट वैभव सूर्यवंशी अब एक नई चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं. 14 साल के वैभव ने जिस तरह से अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी धमाकेदार बैटिंग से दुनिया को हैरान कर दिया था, अब वह CBSE क्लास 10 बोर्ड एग्जाम की तैयारी में जुट गए हैं. अब सवाल यह है कि जिस तरह से वैभव ने क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े अनुभवी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं क्या उसी तरह वो इस परीक्षा में भी खड़े उतरेंगे, क्या वैभव सूर्यवंशी इसकी तैयारी के लिए क्रिकेट से दूरी बनाएंगे, यह ऐसा समय है जब उन्हें पढ़ाई और क्रिकेट के बीच बैलेंस बनाने की क्षमता का टेस्ट होने वाला है. –

वैभव कहाँ पढ़ रहा है?

दरअसल वैभव सूर्यवंशी फिलहाल 10th क्लास में हैं और ताजपुर के डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल का स्टूडेंट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूल के प्रिंसिपल आदर्श कुमार ने कन्फर्म किया है कि वैभव का एडमिट कार्ड जारी हो गया है और बोर्ड एग्जाम की तैयारी वैभव की लगभग पूरी हो चुकी है. स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को अपने स्टूडेंट पर गर्व है और वे उनकी पढ़ाई में हर संभव मदद कर रहे हैं ताकि उसके बिज़ी क्रिकेट शेड्यूल की वजह से उसकी पढ़ाई पर कोई असर न पड़े.

क्या वह क्रिकेट से दूरी बनाएंगे?

अब सवाल यह है कि क्या वैभव सूर्यवंशी इस दौरान क्रिकेट से दूरी बनाएंगे, क्योंकि अगले कुछ दिन वैभव के लिए काफी बिज़ी रहने वाले हैं, क्योंकि वैभव का मैट्रिक का एग्जाम 17 फरवरी से 11 मार्च तक चलेगा. वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी और पूरा परिवार उनकी पढ़ाई को लेकर उतने ही सीरियस हैं जितने कि उनके क्रिकेट करियर को लेकर. वैभव को अपने बोर्ड एग्जाम और IPL प्रैक्टिस दोनों को एक साथ मैनेज करना होगा.

पूरे समस्तीपुर ज़िले और देश भर के क्रिकेट फैंस की नज़रें अब वैभव पर हैं. हर कोई यह देखने के लिए इंतज़ार कर रहा है कि 22-यार्ड की पिच पर अपना नाम कमाने वाला यह युवा बैट्समैन एग्जाम हॉल में कैसा परफॉर्म करता है. वैभव की जर्नी उन सभी बच्चों के लिए एक प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं और साथ ही अपनी पढ़ाई को भी बराबर अहमियत देना चाहते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST