<

‘तू मर क्यों नहीं जाता…’ जब भारतीय क्रिकेटर को मिली बद्दुआ, बोले- मैं पहला इंसान था…

आईपीएल सीजन 2021 के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद वरुण चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर कितनी गंभीर नफरत का सामना करना पड़ा. यहां तक कि जान से मारने की धमकियां भी मिलीं थी. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है. आइए जानते हैं क्या हुआ था.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) जीतने वाले भारत के हीरो वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने अपने करियर के एक परेशान करने वाले पल  के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि 2021 के आईपीएल सीजन के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कितनी गंभीर नफरत का सामना करना पड़ा. यहां तक कि जान से मारने की धमकियां भी मिलीं थी. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है. आइए जानते हैं क्या हुआ था.

पांच साल पहले मई की शुरुआत में बीसीसीआई (BCCI) को आईपीएल 2021 को बीच में ही रोकना पड़ा, क्योंकि टीमों के बायो-बबल में कोविड के मामलों में अचानक तेजी हो गई थी. तब तक 29 मैच पूरे हो चुके थे, लेकिन आईपीएल को बीच में ही रोकना पड़ा था. आईपीएल 2021 का 30वां मुकाबला जो कि अहमदाबाद में केकेआर और आरसीबी के बीच होना था. यह मैच दो KKR खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद पहले ही स्थगित कर दिया गया था, जिनमें वरुण भी शामिल थे. संदीप वॉरियर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

मुझे लोग बद्दुआ दे रहे थे: वरुण

साहिबा बाली के यूट्यूब शो जर्नी टू जर्सी में बात करते हुए, वरुण ने बताया कि टूर्नामेंट के रुकने के बाद उन्हें कितनी तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा,” “सबसे बुरा समय तब था जब 2021 में IPL रोक दिया गया था. यह बीच में ही रुक गया क्योंकि मुझे कोविड हो गया था. मैं पहला व्यक्ति था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसलिए पूरा IPL रुक गया.” 

सितंबर में दोबारा शुरू हुआ था सीजन

वरुण ने आगे कहा, “लोग मुझे गालियां दे रहे थे. उस समय IPL ही एक तरीका था जिससे लोग अपना समय बिता रहे थे. वे इतने नाराज़ थे कि यह रुक गया. लोग कह रहे थे, ‘तुम मर क्यों नहीं जाते.’ हालात इतने खराब थे.” हालांकि, यूएई में सितंबर के महीने में इसे टूर्नामेंट को रिस्टार्ट किया गया था. चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए फाइनल मैच में चेन्नई ने 27 रन लिए थे. वरुण चक्रवर्ती ने उस सीजन में 17 मैच खेले थे और कुल 18 विकेट अपने नाम किए थे.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

प्रेम संबंध, गर्भावस्था और फिर खौफनाक वारदात… गुजरात में प्रेमी पर गर्भवती प्रेमिका की हत्या का आरोप

Gujarat Crime News: गुजरात के बनासकांठा में 19 वर्षीय सपना गमार का शव 19 नवंबर…

Last Updated: November 24, 2026 21:40:13 IST

NHAI के नए सिस्टम को लेकर बड़ा अपडेट, बिना बीमा गाड़ी चलाने वालों को मिलेगा अलर्ट, जानें चालान का सच

NHAI new system: NHAI टोल प्लाजा पर वाहनों के बीमा की स्थिति जांचने वाली व्यवस्था…

Last Updated: November 24, 2026 21:22:33 IST

Betul murder case: जिस पत्नी ने दर्ज कराई पति की गुमशुदगी, उसी पर हत्या का आरोप, डॉग स्क्वॉड ने जंगल में खोज निकाली लाश

Betul murder case: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में संदीप यादव की गुमशुदगी का मामला…

Last Updated: November 24, 2026 20:46:47 IST

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह के घर शानदार जश्न, दामाद के घर सादगी! हल्दी की रस्म के दौरान क्यों रो पड़े दूल्हे राजा?

Rishikesh Kumar Crying Video: सोमवार को अनंत सिंह की बेटी की हल्दी सेरमनी थी. इस…

Last Updated: November 24, 2026 20:19:47 IST

Maharajpur Leopard Attack: कानपुर के खेतों में जंगली जानवर का हमला, 9 ग्रामीण घायल, तलाश में जुटी टीमें

Maharajpur Leopard Attack: कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में मंगलवार को खेतों में…

Last Updated: November 24, 2026 20:17:58 IST

वैभव सूर्यवंशी के नाम से गूंजा स्टेडियम, 53 गेंदों में 204 रन ठोककर तोड़े कई रिकॉर्ड, 28 छक्कों से मचाई तबाही

Vaibhav Suryavanshi double century: वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में…

Last Updated: November 24, 2026 19:57:11 IST