India News (इंडिया न्यूज), Vinesh Phogat: विनेश फोगट के डिस्क्वालिफाई होने के बाद से पूरी दुनिया में इसी को लेकर चर्चा हो रहा है। वहीं भारतीय फैंस खबर मिलने के बाद से काफी निराश है। लेकिन आपको बता दें कि मामले को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय पहलवान को अब रजत पदक मिल सकता है।

करोड़ों भारतीयों का टूटा दिल

भारतीय स्टार महिला पहलवान विनेश फोगट को अब भी रजत पदक मिल सकता है। आपको बता दें कि महिलाओं की 50 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन बढ़ने के कारण विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस खबर से विनेश के साथ-साथ करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया।

CAS में दायर की गई अपील

29 वर्षीय विनेश फोगट ने उन्हें अयोग्य घोषित करने के IOC के फैसले को खेल पंचाट न्यायालय (CAS) में चुनौती दी है। विनेश ने CAS में अपील दायर की है। भारत की इस स्टार पहलवान ने उन्हें स्वर्ण पदक का मुकाबला खेलने देने या संयुक्त रूप से रजत पदक दिए जाने की अपील की है। अब खबर सामने आई है कि विनेश की अपील स्वीकार कर ली गई है और CAS जल्द ही इस मामले पर बड़ा ऐलान कर सकता है।

कुश्ती वर्ग में अधिक वजन होने के कारण विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। कुश्ती के नियमों के अनुसार, हर पहलवान का वजन मैच के दिन मापा जाता है। भारत की विनेश फोगट 50 किलोग्राम वर्ग में थीं। बुधवार 7 अगस्त को सुबह 7:15 बजे जब उनका वजन किया गया तो उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा था। इसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह सब तब हुआ जब पूरा देश विनेश फोगाट के फाइनल मुकाबले का इंतजार कर रहा था। पेरिस ओलंपिक में सिल्वर तो पक्का था, लेकिन प्रशंसक विनेश के गोल्ड मेडल जीतने की दुआ कर रहे थे।

Vinesh Phogat Hospitalised: बेहोश हुईं विनेश फोगाट, अस्पताल में भर्ती