<

अर्श से फर्श पर… शराब की लत, ले डूबा क्रिकेटर का करियर, कभी कहलाया भारत का बेहतरीन बल्लेबाज

भारतीय पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली बेहतरीन बल्लेबाजों की लिस्ट में आते थे. लेकिन शराब की लत ने उनका करियर तहस नहस कर दिया.

नई दिल्ली. कभी भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के “जिगरी यार” कहे जाने वाले विनोद कांबली आज जीवन की चुनौतियों और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. 1990 के दशक में शानदार शुरुआत करने वाले इस बल्लेबाज ने अपने करियर की शुरुआत में कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन बाद में उनकी जिंदगी में गजब मोड़ आ गया. विनोद को शराब की लत लगी जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगी.

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने 1993 में भारतीय टीम में डेब्यू किया. उनके नाम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 224 रन का ऐतिहासिक शतक भी शामिल है. घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने दोहरे शतक बनाए. उनका टेस्ट औसत 54 था, जो उस समय के कई खिलाड़ियों से बेहतर था. उस समय उन्हें भारतीट टीम के बेस्ट क्रिकेटर के रूप में देखा जाने लगा था.  कांबली ने अपने क्रिकेट करियर के बाद स्वास्थ्य समस्याओं का सामना किया. हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी की परेशानियां उनकी दिनचर्या को प्रभावित करती रहीं. 

गिरावट का दौर

हालांकि शुरुआती चमक के बाद उनका प्रदर्शन लगातार नहीं रहा. क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि मानसिक दबाव और अनुशासन की कमी उनके करियर को प्रभावित करने लगी. 27 साल की उम्र में ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से विदा ले ली. कुल मिलाकर, उन्होंने 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले. विनोद कांबली ने कई इंटरव्यू में माना कि क्रिकेट से बाहर होने के बाद वे मानसिक तनाव में आ गए थे. इसी दौर में शराब उनकी जिंदगी का हिस्सा बनती चली गई. 

अनुशासन की कमी

शराब की लत ने उनकी फिटनेस, अनुशासन और फोकस को भी प्रभावित किया. इस कारण चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के उनकी मतभेद भी बढ़ी. नतीजा यह हुआ कि इतनी प्रतिभा के बावजूद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर बहुत जल्दी खत्म हो गया. 
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

मुसलमान नहीं है मोनालिसा का ‘पति’ फरमान, पड़ोसी ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा, जाति भी बता दी

Farman Khan Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग है. यह जांच से पता चला है.…

Last Updated: April 10, 2026 13:52:35 IST

RCB vs RR key Battles: वैभव बनाम भुवी की जंग में कौन जीतेगा आज का रण, क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली?

RCB vs RR: क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली? वैभव सूर्यवंशी और आर्चर…

Last Updated: April 10, 2026 13:47:50 IST

Kunal Kamra: झूकेगा नहीं मैं! शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद, अपनी बात पर अटल कुणाल कामरा

Kunal Kamra vs Eknath Shinde Song Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों चर्चे में…

Last Updated: April 10, 2026 13:45:10 IST

UP Vehicle Registration Rules: 16 अप्रैल तक यूपी नंबर गाड़ी वाले बनवाएं ये रजिस्ट्रेशन प्लेट, वरना PUC कैंसिल

UP vehicle registration rules 2026: यदि आप भी यूपी नंबर गाड़ी चलाते हैं तो अब…

Last Updated: April 10, 2026 13:55:54 IST

अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा क्यों मानी जाती है सबसे शुभ? जानिए तारीख, महत्व और सही विधि वरना रह जाएंगे अधूरे फल

Tulsi Puja on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के त्योहार…

Last Updated: April 10, 2026 13:27:46 IST