T20 WC History: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं. साल 2022 में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अकेले के दम पर भारत को मैच जिताया था. इसके अलावा कार्लोस ब्रेथवेट ने भी आखिरी ओवर में इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन ली थी. ऐसे में आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोमांचक मैच...
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबले.
T20 WC Thriller Matches: ICC टी20 वर्ल्ड कप में कई बार रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं. मौजूदा टी20 विश्व कप में भी अभी तक कुछ थ्रिलिंग मैच देखे गए हैं. हालांकि इस टूर्नामेंट के इतिहास में कई बार ऐसे रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं, जब फैंस की सांसे थम गई थीं. पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की 82 रनों की ऐतिहासिक पारी से लेकर कार्लोस ब्रेथवेट के छक्कों की बारिश तक कई बार ऐसे थ्रिलर मुकाबले देखे गए हैं, जिनमें आखिरी गेंद पर मुकाबले का फैसला हुआ. ऐसे में आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 सबसे रोमांचक मुकाबले…
साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम 160 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. इस चेज में भारतीय टीम ने 31 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि फिर भी फैंस को भारत से जीत की उम्मीदें थीं, क्योंकि विराट कोहली (Virat Kohli) क्रीज पर डटे हुए थे. विराट कोहली ने टारगेट चेज करते हुए हार्दिक पांड्या के साथ 113 रनों की पार्टनरशिप की. हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद भी कोहली मैदान पर टिके रहे. उन्होंने मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचाया. आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी. फिर इस ओवर में एक नो-बॉल, एक वाइड और एक फ्री हिट पर तीन बाई रन के साथ भारत ने 160 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.
वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेली थी. ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच फाइनल का मुकाबला खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में 19 रनों की जरूरत थी. इस ओवर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कार्लोस ब्रेथवेट ने 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई. ब्रेथवेट ने 10 गेंदों पर नाबाद 34 रनों की तूफानी पारी खेली.
टी20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेला गया था. यह मुकाबला टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है. फाइनल मैच में पाकिस्तान को आखिरी में 6 गेंदों पर सिर्फ 13 रन चाहिए थे. कप्तान एमएस धोनी ने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी जोगिंदर शर्मा को सौंपी, जिनकी पहली ही गेंद वाइड हो गई. फिर ओवर की पहली गेंद डॉट डाली और अगली गेंद पर मिस्बाह-उल-हक ने 1 छक्का लगा दिया. इससे पाकिस्तान को आखिरी 4 गेंदों पर सिर्फ 6 रन चाहिए थे. फिर तीसरी गेंद पर मिस्बाह ने स्कूप शॉट लगाने की कोशिश की और कैच आउट हो गए. इससे भारत ने 5 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
टी20 वर्ल्ड कप 2010 में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान का मैच काफी रोमांचक रहा था. ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 18 रनों की जरूरत थी. आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मिचेल जॉनसन ने सिंगल लेकर माइकल हसी को स्ट्राइक दे दी. इसके बाद माइकल हसी ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. आखिरी ओवर डाल रहे सईद अजमल की दूसरी गेंद पर माइकल ने 6 लगाया. फिर तीसरी गेंद पर 6, चौथी गेंद पर 4 और फिर 5वीं गेंद पर 6 लगाकर 1 गेंद रहते ही टारगेट चेज कर लिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली.
साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था. साउथ अफ्रीका को फाइनल में जीत के लिए 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए थे. फिर भारत ने वापसी की, लेकिन फिर भी आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर को आउट कर दिया. सूर्यकुमार यादव ने इसी बॉल पर मिलर का ऐतिहासिक कैच लपका था. इसके चलते भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हरा दिया.
New PAN Card Forms: इनकम टैक्स विभाग ने नए पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम…
Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…
Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…
Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…
Kal ka Panchang 10 April 2026: कल 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार का पावन दिन है.आद…