Virat Kohli: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के मैच में विराट कोहली ने हारिस रऊफ की गेंद पर 2 छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. इस शॉट को लेकर विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उस समय वो कैसे हुआ वो मुझे पता नहीं था. मैं इस चीज को न मैंने कभी क्लेम किया है और न आगे करुंगा.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली ने हारिस रऊफ की गेंद पर 2 शानदार छक्का लगाया था. जिसे आईसीसी द्वारा शॉट ऑफ द सेंचुरी चुना गया है.
Virat Kohli Shot of the Century: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (15 फरवरी, 2026) को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. जब-जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में विराट कोहली ने शानदार छक्का लगाया था. जिसे आईसीसी ने ‘शॉट ऑफ दे सेंचुरी’ बताया था.
जिसको लेकर विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि प्रेशर इतना ऊपर चला जाता है कि आपका दिमाग बंद हो जाता है. तो वो आप सोचते हैं न कि विकेट कैसा है, ग्राउंड कैसी है.
ये सब सोच आपके दिमाग में चलता रहता है. लेकिन एक समय आता है जहां पर आप उस पल को खो नहीं सकते हैं, क्योंकि अगर ये 2 बॉल चली गई तो समझिए मैच चला गया. इसके बाद कौन बॉल डाल रहा है, क्या बॉल डाल रहा है? ये सब मैं कुछ नहीं देख रहा था. जब पाकिस्तान टीम ने फील्डिंग में बदलाव किया और हार्दिक ने मेरे से इस बारे में कहा भी लेकिन मैंने कुछ देखा भी नहीं. मैं अगली बॉल खेलने के लिए तैयार हो गया था.
उस वक्त मेरे दिमाग में कुछ नहीं चल रहा था. बस यहीं चल रहा था कि मेरे हाथ में बैट है और वो बॉल है. इसके अलावा, विराट कोहली ने कहा कि मैंने अपने आप को उस स्पेस में डाला नहीं, वो मेरे साथ अपने-आप हो गया. इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि मैंने कभी क्लेम नहीं किया है और न ही आगे कभी करूंगा. क्योंकि मुझे पता है सच में उस दिन क्या हुआ? कैसे हुआ वो मुझे भी नहीं पता है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की पारी को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप फैनक्रेज ग्रेटेस्ट मोमेंट चुना गया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली की नाबाद 82 रन की पारी को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे अच्छा पल चुना गया. हैरानी की बात है कि कोहली की पारी को 39% वोट मिले. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने से पहले आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन से लेकर आखिरी एडिशन तक के 16 सबसे अच्छे पलों को पहचानने के लिए एक पोल किया.
फैन वोटिंग के बाद कोहली की पारी को सबसे बड़ा पल चुना गया. इस पारी के दौरान विराट कोहली ने हारिस रऊफ के आखिरी ओवर में दो शानदार छक्के मारे. वह छक्का जो गेंदबाज के सिर के ऊपर से गया, उसे आईसीसी ने ‘शॉट ऑफ द सेंचुरी’ घोषित किया.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…