Virat-Rohit Salary: BCCI ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव किया है. इस बार BCCI ने ग्रेड A को खत्म कर दिया है. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड B में शामिल कर दिया गया है. देखें लिस्ट...
विराट कोहली और रोहित शर्मा की सैलरी में कितनी कटौती हुई?
Virat-Rohit Salary: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का करोड़ों का नुकसान हुआ है. दरअसल, BCCI ने हाल ही में नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की है. इसमें कुल 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इन्हें 3 ग्रेड में बांटा गया है, जबकि पहले 4 ग्रेड होते थे. BCCI ने ग्रेड-ए प्लस को खत्म कर दिया है. इसके साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को A+ कैटेगरी से निकालकर B ग्रेड में रखा गया है. जाहिर है कि इससे दोनों स्टार खिलाड़ियों की सैलरी में भारी कटौती होगी. BCCI कैटेगरी के हिसाब से खिलाड़ियों को सालाना सैलरी देती है. ऐसे में आइए समझते हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को कितने करोड़ों का नुकसान होगा.
BCCI के पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा A+ ग्रेड में शामिल थे. इस हिसाब से उन्हें BCCI द्वारा सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे. वहीं, अब विराट और रोहित को B ग्रेड में रखा गया है. इसके अनुसार इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को सिर्फ 3 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसका मतलब है कि नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा को 4 करोड़ रुपये का नुकसान होगा, क्योंकि ग्रेड B में शामिल खिलाड़ियों की 3 करोड़ रुपये सैलरी दी जाती है. हालांकि BCCI ने अभी तक नए कॉन्ट्रैक्ट के फीस का एलान नहीं किया है.
दरअसल, विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं. BCCI की पॉलिसी के अनुसार, अगर किसी खिलाड़ी को टॉप कैटेगरी में आना है, तो उन्हें तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना होगा. रोहित-विराट के अलावा भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी B ग्रेड में रखा गया है, क्योंकि वे सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं.
ग्रेड-A: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा.
ग्रेड-B: विराट कोहली, रोहित शर्मा, वाशिंग्टन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर.
ग्रेड-C: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साईं सुदर्शन, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़.
Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…
SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…
Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…
Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…
Chhattisgarh Hookah Ban: राज्य में सरकार द्वारा हुक्का बैन होने के बावजूद राजपुर के एक…
Mehak Pari Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली गालीबाज बहनों महक…