Hindi News / Sports / Virat Kohli Unwanted Record 2nd Slowest Half Century In Ipl History Dc Vs Rcb Match

जीत की धुन ने DC के खिलाफ यह क्या कर बैठे Virat Kohli! बना डाला IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड

Virat Kohli: रविवार को विराट कोहली ने भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई हो, लेकिन इस दौरान उनके नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना चाहेगा।

BY: Deepak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Virat Kohli: रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने  दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने 47 गेंदों पर 51 रन बनाए। विराट कोहली ने 108.51 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और इस दौरान 4 चौके लगाए। विराट कोहली ने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी कर आरसीबी को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। क्रुणाल पांड्या ने 47 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रनों की शानदार पारी खेली।

विराट कोहली ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

विराट कोहली ने भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई हो, लेकिन इस दौरान उनके नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना चाहेगा। विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ इस मैच में 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। विराट कोहली ने संयुक्त रूप से अपने आईपीएल करियर का दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक बनाया है। विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे धीमा अर्धशतक आईपीएल 2016 सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ 47 गेंदों में बनाया था।

MS Dhoni के संन्यास पर बड़ा खुलासा, IPL 2025 होगा आखिरी टूर्नामेंट? सकते में आए फैंस

Virat Kohli

विराट कोहली का आईपीएल में सबसे धीमा अर्धशतक

  • 47 गेंद बनाम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स – पुणे (2016)
  • 45 गेंद बनाम गुजरात टाइटन्स – ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई (2022)
  • 45 गेंद बनाम दिल्ली कैपिटल्स – दिल्ली (2025)
  • 43 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – चेन्नई (2012)
  • 43 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – चेन्नई (2013)
  • 43 बनाम गुजरात लायंस – राजकोट (2017)
  • 43 बनाम पंजाब किंग्स – मुल्लानपुर स्टेडियम, चंडीगढ़ (2025)

Pahalgam Attack के बाद नफरत की सारी हदें पार, डॉक्टर ने गर्भवती मुस्लिम महिला का इलाज करने से किया इनकार

आईपीएल इतिहास में किसने लगाया सबके धीमा अर्धशतक

आईपीएल इतिहास में सबसे धीमे अर्धशतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जेपी डुमिनी के नाम है। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए जेपी डुमिनी ने 29 अप्रैल 2009 को डरबन के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ आईपीएल मैच में 55 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। जेपी डुमिनी ने 93.65 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 59 रन बनाए थे। जेपी डुमिनी ने इस दौरान 4 चौके लगाए थे। मुंबई इंडियंस (MI) ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ यह मैच 3 रन से गंवा दिया था।

IPL इतिहास के सबके महंगे खिलाड़ी पर लगा लाखों का जुर्माना, अपने साथ टीम को फंसाया

 

Tags:

DC vs RCBDC vs RCB Matchvirat kohli
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue