India News (इंडिया न्यूज),Virender Sehwag:भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, उनके छोटे भाई विनोद सहवाग को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद सहवाग के भाई को चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चेक बाउंस मामले में कोर्ट में पेश न होने पर विनोद सहवाग को भगोड़ा घोषित किया गया।

7 करोड़ रुपये का है मामला

वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग के खिलाफ कोर्ट में 7 करोड़ रुपये के चेक बाउंस का केस चल रहा है। इस मामले में उन्हें कोर्ट में पेश होना था। लेकिन उनके पेश न होने की वजह से कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाते ही पुलिस ने विनोद सहवाग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश होने के बाद विनोद सहवाग को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विनोद सहवाग के वकील ने जमानत याचिका दायर की है, जिस पर जल्द ही सुनवाई होगी।

वीरेंद्र सहवाग के चार भाई-बहन

विनोद सहवाग को भारत के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का छोटा भाई कहा जाता है। वीरेंद्र सहवाग के चार भाई-बहन हैं। उनकी दोनों बहनें उनसे बड़ी हैं। उनका भाई विनोद उनसे छोटा है और फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

14 साल तक लगातार भारत के लिए खेला क्रिकेट

वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट के सबसे दमदार ओपनरों में से एक रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी इतनी धमाकेदार होती थी कि विरोधी गेंदबाज कांप उठते थे। 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने अगले 14 साल तक लगातार भारत के लिए क्रिकेट खेला। उन्होंने तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उनमें अपनी छाप छोड़ी।

17000 से ज्यादा रन

पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में 17000 से ज्यादा रन बनाए हैं। अपने 14 साल के करियर में उन्होंने 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20 मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 8586 रन बनाए और वनडे में भी उन्होंने लगभग इतने ही रन बनाए। वनडे में सहवाग ने 8273 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल में वीरेंद्र सहवाग के नाम 394 रन हैं।

Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के कप्तान ने फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ अपने मास्टर प्लान का किया खुलासा, क्या इस बार टीम इंडिया से जीत छीन लेंगे कीवी?

होली पर कैसे पहुंचेंगे घर? ऑनलाइन बुकिंग में वसूला जा रहा मनमाना किराया, कई ट्रेनों में ‘नो-रूम’ की स्थिति

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के छात्रों ने कुलपति कार्यालय के सामने दिया धरना, जानें क्या है छात्रों की मांग