IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल) के आय़ोजन को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि, सारी फ्रेंचाइजी ने इसको लेकर तौयारियां शुरु कर दी हैं। कई टीमों ने तो बकायदा अपने नेट सेशंस लगाने शुरु कर दिए हैं। आईपीएल 2024 के लिए ट्रेड विंडो की आखिरी तारीख 26 नवंबर को खत्म होने के बाद अब सारी टीमों ने नीलामी के तैयारियां शुरु कर दी हैं।
इन टीमों के स्लॉट में इतनी जगह
आईपीएल 2024 में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। इसमें से सभी टीमें अपने स्क्वाड में अधिकतम 25 और न्यूनतम 18 खिलाड़ी अपने टीम में शामिल कर सकते हैं। जिसमें अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल होते हैं। ऐसे में आइए इन टीमों के स्लॉट पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं कि किस टीम में कितने खिलाड़ियों की जगह है।
जीटी के स्लॉट में सबसे अधिक जगह (IPL 2024)
- गुजरात टाइटंस (जीटी), उपलब्ध स्लॉट: 8, विदेशी स्लॉट: 2
- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), उपलब्ध स्लॉट: 6, विदेशी स्लॉट: 3
- कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), उपलब्ध स्लॉट: 12, विदेशी स्लॉट: 4
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), उपलब्ध स्लॉट: 6, विदेशी स्लॉट: 3
- पंजाब किंग्स (PBKS), उपलब्ध स्लॉट: 8, विदेशी स्लॉट: 2
- दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), उपलब्ध स्लॉट: 9, विदेशी स्लॉट: 4
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी), उपलब्ध स्लॉट: 6, विदेशी स्लॉट: 3
- मुंबई इंडियंस (एमआई), उपलब्ध स्लॉट: 8, विदेशी स्लॉट: 4
- राजस्थान रॉयल्स (आरआर), उपलब्ध स्लॉट: 8, विदेशी स्लॉट: 3
- लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी), उपलब्ध स्लॉट: 6, विदेशी स्लॉट: 2
यह भी पढ़ें: Gambhir-Sreesanth spat: गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच तीखी नोकझोंक, यहां देखें वायरल वीडियो
World Cup 2023: क्यों वर्ल्ड कप फाइनल हारी टीम इंडिया, ICC ने किया खुलासा