West Indies Missed Direct Qualification: दो बार की वनडे वर्ल्ड कप विजेता वेस्टइंडीज 2027 विश्व कप के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई नहीं कर सकी है. अफगानिस्तान की आयरलैंड पर 92 रन की जीत के बाद कैरेबियाई टीम की डायरेक्ट जगह बनाने की उम्मीद खत्म हो गई. अब वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट में पहुंचने के लिए क्वालीफायर खेलना होगा.
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर फेरा पानी.
West Indies Missed Direct Qualification: दो बार की वनडे विश्व कप विनर वेस्टइंडीज को 2027 विश्व कप से पहले बड़ा झटका लगा है. कैरेबियाई टीम अब आईसीसी मेंस वनडे विश्व कप 2027 के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई नहीं कर सकेगी. उन्हें टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेलने होंगे. 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के मुकाबले 12 अलग-अलग मैदानों पर आयोजित होंगे.
वेस्टइंडीज की डायरेक्ट क्वालीफाई करने की उम्मीद अफगानिस्तान ने खत्म कर दी. 7 अगस्त को अफगानिस्तान ने बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में आयरलैंड को 92 रन से हरा दिया. ब्रेडी क्रिकेट क्लब में मिली इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 विश्व कप में अपनी सीधी जगह पक्की कर ली. वेस्टइंडीज इससे पहले 2019 और 2023 विश्व कप के लिए भी डायरेक्ट क्वालीफाई नहीं कर पाया था. हालांकि, 2019 में टीम ने क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाई थी, लेकिन 2023 के क्वालीफायर में उसे बड़ा झटका लगा था.
रैंकिंग ने बिगाड़ा वेस्टइंडीज का खेल
2027 विश्व कप के नियमों के अनुसार मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को डायरेक्ट टूर्नामेंट में जगह मिली है. इसके अलावा सात टीमों का चयन 30 सितंबर 2026 की आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा. मौजूदा समय में वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान आठवें और बांग्लादेश नौवें नंबर पर हैं. जिम्बाब्वे 11वें स्थान पर है, लेकिन मेजबान होने के कारण उसकी जगह पहले से तय है. ऐसे में वेस्टइंडीज के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करने की राह बंद हो गई है.
भारत के खिलाफ सीरीज से नहीं बदलेगा समीकरण
वेस्टइंडीज सितंबर-अक्टूबर में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा. सीरीज के पहले दो मुकाबले 27 और 30 सितंबर को तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी में खेले जाएंगे. हालांकि, भारत के खिलाफ सभी मैच जीतने के बावजूद वेस्टइंडीज डायरेक्ट विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगा. दूसरी ओर, आयरलैंड को भी क्वालीफायर खेलना होगा. उसे डायरेक्ट जगह बनाने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ पांचों मैच जीतने थे, लेकिन पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया और दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने 92 रन से जीत दर्ज कर उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…