होम / Which Team Has Won IPL Trophy जानिए किस टीम ने कितनी बार जीती है IPL की ट्राफी

Which Team Has Won IPL Trophy जानिए किस टीम ने कितनी बार जीती है IPL की ट्राफी

India News Editor • LAST UPDATED : September 18, 2021, 2:01 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Which Team Has Won IPL Trophy:  आईपीएल-14 का रण एक बार फिर से सज चुका है। कल यूएई में टूर्नामेंट के दूसरे फेज में पहला मैच धोनी और रोहित की टीम के बीच है। दोनों ही टीमें बहुत ही मजबूत स्थिति में है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 1 मई को खेला गया था, जिसमें मुंबई ने चेन्नई को 4 विकेट से हरा दिया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। जबरदस्त और रोमांच से भरे मैच में मुंबई की टीम ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया था। आईए जानते हैं कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब सबसे ज्यादा 5 बार अपने नाम किया है।

मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। दूसरे नंबर पर नाम आता है कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी की टीम का। सीएसके ने 3 बार आईपीएल जीता है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में अपने अभियान की शुरूआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19 सितंबर को दुबई में होने वाले मुकाबले से करेगी। इनके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 बार (2012, 2014) खिताब हासिल किए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 2016 में जीती थी। डेक्कन चार्जर्स- 2009 और राजस्थान रॉयल्स- 2008 में चैम्पियन बनी थी।

Also Read : Battle of IPL 14 सज गया आईपीएल का रण, कल धोनी और रोहित की टीमें भिड़ेंगी

2008 से 2020 तक बने चैम्पियंस

2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)

2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)

2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)

2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)

2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)

2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)

2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)

2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)

2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)

2017 : मुंबई इंडियंस ( राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)

2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)

2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)

2020 : मुंबई इंडियंस (दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया)

Also Read : क्या आईपीएल में भी RCB की कमान छोड़ सकते हैं कोहली?

Connect Us : Twitter facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

H-1B visa: कनाडा में काम करने के लिए क्यों आकर्षित हो रहे विदेशी छात्र, स्टडी में चौकाने वाला खुलासा- Indianews
Britain: धोखा दे शहर के अलग-अलग रेस्टोरेंट पर खाया एक लाख रुपये का खाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार-Indianews
Supreme Court: ‘पति का पत्नी की संपत्ति पर कोई नियंत्रण नहीं’, SC का बड़ा फैसला- Indianews
Delhi Mayoral Polls: 26 अप्रैल को होने वाला दिल्ली मेयर चुनाव स्थगित, जानें वजह- Indianews
सत्ता में आने के लिए बड़ा रोल निभाएगा दूसरा चरण, समझिए हर सीट का सियासी समीकरण
Italy PM Meloni PM Modi Conversation: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से की फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा-Indianews
High Commission of India: NIA को मिली बड़ी सफलता, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार-Indianews
ADVERTISEMENT