Ishan Kishan and Aditi Hundia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जश्न मनाते दिखाई दिए. ईशान किशन की गर्लफ्रेंड उनकी बाहों में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं. जानें कौन हैं अदिति हुंडिया...
ईशान किशन और अदिति हुंडिया.
Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) का खिताब हासिल कर लिया है. अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया. कप्तान सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा समेत सभी खिलाड़ी अपनी फैमिली के साथ वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाते दिखाई दिए. हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया. इसी दौरान ईशान किशन की भी एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी पार्टनर अदिति हुंडिया के साथ नजर आ रहे हैं. फाइनल के मुकाबले में अदिति हुंडिया भी ईशान किशन को सपोर्ट करने के लिए आई थीं. ऐसे में भारतीय टीम की जीत के बाद ईशान किशन और अदिति हुंडिया एकदम लवी-डवी अंदाज में दिखाई दिए. ईशान किशन तिरंगे में लिपटे हुए जश्न मना रहे थे. इसी दौरान अदिति हुंडिया भी उनके जश्न में शामिल होने के लिए सीधे मैदान पर आ गईं. अदिति हुंडिया मैदान पर ईशान किशन की बाहों में नजर आईं. जानें कौन हैं अदिति हुंडिया…
ईशान किशन (Ishan Kishan) की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर की रहने वाला हैं. अदिति हुंडिया एक प्रोफेशनल मॉडल और सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर हैं. साल 2017 में अदिति हुंडिया फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. फिर साल 2018 में अदिति हुंडिया ने मिस दिवा सुप्रोशनल का खिताब भी अपने नाम किया. ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से BBA की डिग्री ली है. बिजनेस की पढ़ाई के बावजूद अदिति हुंडिया ने मॉडलिंग में अपने करियर बनाया. एक्टिंग के साथ-साथ अदिति हुंडिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर अदिति के करीब 3.5 लाख फॉलोअर्स हैं.
ईशान किशन और अदिति हुंडिया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हें. पिछले कई सालों से इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं चल रही हैं. अदिति हुंडिया को अक्सर स्टेडियम में ईशान किशन को सपोर्ट करते हुए देखा गया था. खासतौर पर अदिति को IPL में ईशान किशन को चीयर करते दिखाई देती हैं.
भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. ईशान किशन ने फाइनल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली. इसके अलावा संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भी फाइनल में अर्धशतकीय पारियां खेलीं. इसके दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…