<

9 छक्के, 17 चौके… कौन हैं पाकिस्तान के समीर मिन्हास? जिसने भारत के खिलाफ U19 एशिया कप फाइनल में जड़ा शतक

U19 Asia Cup Final: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाकर पाकिस्तान स्कोर 300 के पार पहुंचाने में मदद की. मिन्हास ने फाइनल में 172 रनों की पारी खेली. जानें कौन हैं समीर मिन्हास...

U19 Asia Cup Final, IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल खेला जा रहा है. यह मैच दुबई में आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम (U19 Team) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की ओर से हमजा जहूर और समीर मिन्हास पारी की शुरुआत करने उतरे. इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी समीर मिन्हास ने तूफानी बल्लेबाजी की. मिन्हास ने भारत के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और तूफानी शतक लगाया.
मिन्हास ने एशिया कप के फाइनल में 113 गेंदों पर 172 रनों की जबरदस्त पारी खेली. इसमें 17 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. समीर ने फाइनल में सिर्फ 71 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इसके चलते पाकिस्तानी टीम का स्कोर 300 के पार पहुंच गया. इस बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि भारत के खिलाफ इस तरह की तूफानी बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी कौन है…

कौन हैं समीर मिन्हास?

पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाड़ी समीर मिन्हास का जन्म 2 दिसंबर, 2006 को लाहौर में हुआ था. उनके परिवार का क्रिकेट से पुराना नाता रहा है, जिसके चलते समीर भी बचपन से क्रिकेट खेलना पसंद करते थे. समीर के पिता खुद क्रिकेट के बहुत बड़े शौकीन थे. उन्होंने समीर को क्रिकेट सिखाने में अहम भूमिका निभाई. समीर ने गलियों और लोकल पार्कों में क्रिकेट खेलना शुरू किया और अपने स्किल्स को बेहतर बनाया. इसके बाद क्रिकेट में करियर बनाने के लिए समीर लोकल क्रिकेट क्लबों में शामिल हुए, जहां पर उन्होंने अपनी स्किल्स का प्रदर्शन किया. समीर के बड़े भाई का नाम अराफात मिन्हास है, जो लेफ्ट-आर्म स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. अराफात मिन्हास पाकिस्तान U19 (2024 वर्ल्ड कप सहित) के लिए खेल चुके हैं. इसके अलावा अराफात ने पाकिस्तान के लिए 4 T20I भी खेले हैं.

अंडर-19 एशिया कप के टॉप स्कोरर

समीर मिन्हास ने इस साल अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. समीर ने अंडर-19 एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ 177 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. इसके बाद फाइनल मुकाबले में समीर ने भारत के खिलाफ 172 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ समीर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. समीर ने इस एशिया कप में 5 मैचों में कुल 471 रन बनाए हैं.

पाकिस्तान ने दिया 348 रनों का टारगेट

पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत के सामने 348 रनों का विशाल टारगेट खड़ा कर दिया. पाकिस्तान ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए. अब भारतीय टीम इस विशाल टारगेट का पीछा करने के लिए उतरेगी. भारत की ओर से कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने के लिए आएंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST