डब्ल्यूपीएल चैंपियन आरसीबी: आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) की ट्रॉफी जीत ली है.
दिल्ली कैपिटल्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जमाया कब्जा
डब्ल्यूपीएल चैंपियन आरसीबी: दिल्ली के 203 रनों के विशाल स्कोर का टारगेट आरसीबी ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया है. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दूसरी बार डब्ल्यूपीएल चैंपियन बन गई है. आरसीबी की तरफ से स्मृति मंधाना ने 87 रन और जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की शानदार पारी खेली, अंत में राधा यादव ने विनिंग शॉट लगाकर आरसीबी को ट्रॉफी दिलाई. दिल्ली की तरफ से हेनरी को 2 विकेट और नंदनी शर्मा को 1 विकेट मिले.
दिल्ली की गेंदबाज हेनरी ने पावरप्ले में ही ग्रेस हैरिस को 9 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. लेकिन इसके बाद जॉर्जिया वॉल और स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ पारी जारी रखी.
हालांकि, अंत के ओवरों स्मृति मंधाना 87 रन और जॉर्जिया वॉल 79 रनों के स्कोर पर आउट हो गई. लेकिन अंत तक चले रोमांचक मुकाबले में राधा यादव और डी क्लर्क ने आरसीबी को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके अलावा, जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 14 चौके लगाए.
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा. दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक रन जेमिमा रोड्रिगेज ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 37 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. इसके अलावा, लौरा वुलफार्ड ने 44 रन, लिजेल ली ने 37 रन, हेनरी ने नाबाद 35 और शेफाली ने 20 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. आरसीबी की तरफ से सायली ने एक विकेट, अरुंधति ने एक विकेट और डी क्लर्क ने 1 विकेट लिए.
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 9 बार मुकाबला हुआ है. जिसमें दिल्ली की टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है और आरसीबी की टीम 3 मैच ही जीत पाई है. इसके अलावा, इस सीजन की बात करें तो महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 2 बार मुकाबला हुआ है. जिसमें एक मैच दिल्ली और एक मैच बेंगलुरू ने जीते हैं.
दोनों टीमों के अलग-अलग प्रदर्शन की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है. दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है.
New PAN Card Forms: इनकम टैक्स विभाग ने नए पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम…
Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…
Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…
Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…
Kal ka Panchang 10 April 2026: कल 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार का पावन दिन है.आद…