India News (इंडिया न्यूज),IPL 2025:यशस्वी जायसवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की। 220 रनों का पीछा करते हुए उन्होंने पहले ही ओवर से कहर बरपाना शुरू कर दिया। उन्होंने पारी के पहले ओवर में 22 रन ठोक दिए। सबसे बड़ी बात यह है कि जायसवाल ने ये रन अर्शदीप सिंह के खिलाफ बनाए, जिन्हें टी20 फॉर्मेट में घातक गेंदबाज माना जाता है। वह खासकर शुरुआती ओवरों में विकेट लेने के लिए मशहूर हैं। जायसवाल ने उनके ओवर में 4 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद भी उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और महज 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। जायसवाल ने 25 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वह आईपीएल 2025 के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।
अर्शदीप सिंह के खिलाफ पारी के पहले ओवर में 22 रन बनाने के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार 20+ रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। जायसवाल ने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पारी के पहले ओवर में 26 रन बनाए थे। पृथ्वी शॉ ने 2021 में केकेआर के खिलाफ पहले ओवर में 24 रन बनाए थे। वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
Yashasvi Jaiswal
यशस्वी जायसवाल ने पंजाब के खिलाफ 25 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने मौजूदा सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया। वह आईपीएल 2025 में यह कारनामा करने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सूर्यकुमार यादव, साई सुदर्शन, विराट कोहली, शुभमन गिल और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं।
पंजाब के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने 473 रन बनाए थे। अब जायसवाल ने 13 मैचों में 47.34 की औसत और 158 की स्ट्राइक रेट से 523 रन बनाए हैं। आपको बता दें कि जायसवाल हर सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इससे पहले 2023 सीजन में उन्होंने 625 से ज्यादा रन बनाए थे। वहीं, 2024 सीजन में उनके नाम 435 से ज्यादा रन थे।
50 रनों की इस पारी के साथ ही जायसवाल ने विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, जोस बटलर, साई सुदर्शन और शुभमन गिल जैसे 5 धाकड़ बल्लेबाजों को एक साथ पीछे छोड़ दिया है। वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। इससे पहले ऑरेंज कैप सूर्यकुमार यादव के पास थी, जिन्होंने 12 मैचों में 63.75 की औसत और 170 की स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए हैं।