इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Yuzvendra Chahal Shares Untold Bullying Incident युजवेंद्र चहल इस साल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। वह इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे। और अपने सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाजों में से एक थे। युज़ी अब अपनी नई फ्रैंचाइज़ी में वही भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में 7 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वह पर्पल कैप की रेस में उमेश यादव से ही पीछे हैं। राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया। इसके बाद युजवेंद्र चहल चर्चा में आ गए।
वीडियो में बोले चहल
दरअसल 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें रविचंद्रन अश्विन, करुण नायर और युजवेंद्र चहल थे। ‘कमबैक टेल्स’ वीडियो में तीनों क्रिकेटरों की कुछ अनकही कहानियां/कठिन अनुभव दिखाए गए हैं। युजी चहल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया जिसने क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया।
उन्होंने इस बारे में बात की कि कैसे 2013 में मुंबई इंडियंस के एक टीम के साथी ने उन्हें धमकाया। वह नशे में थे और युज़ी को 15 वीं मंजिल से लटकाने की कोशिश की। हालांकि चहल ने क्रिकेटर का नाम नहीं लिया। उन्होने कहा की उस दिन उनके कुछ साथियो ने उनकी जाना बचाई। (Yuzvendra Chahal Story)