Ram Navami: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रामनवमी से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया है. कोटशिला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मुरगुमा इलाके में हनुमान जी की दो मूर्तियों में तोड़फोड़ की गई.
purulia tension before ram navami
Purulia Tension: पश्चिम बंगाल से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा, यहां इंसानियत शर्मसार होती नजर आ रही है. दरअसल, यहां कुछ दंगाइयों ने बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी हैं. जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रामनवमी से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया है. कोटशिला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मुरगुमा इलाके में हनुमान जी की दो मूर्तियों में तोड़फोड़ की गई और बसंती माता की एक मूर्ति पर कालिख भी पोतकर उसका अपमान किया गया. जिसके बाद इलाके में अलग ही आक्रोश देखने को मिल रहा है और माहौल तनावपूर्ण हो गया है.
जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. बता दें कि पुलिस ने इस घटना के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को सभी आरोपियों को पुरुलिया जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना की जानकारी मिलने पर तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता जिनमें जयपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार भी शामिल थे, और वो भी मौके पर पहुंचे. इस मामले के बाद से इलाके में गरमा-गर्मी का माहौल है. इलाके में कोई तनावपूर्ण स्थति न पैदा हो इसलिए प्रशासन भी चारों और नजर रखे हुए है.
बता दें कि इस मामले के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमाया हुआ है. बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे BJP का हाथ है, जिसका मकसद राम नवमी से पहले माहौल खराब करना है. उनका दावा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी BJP से जुड़े हैं और शांति भंग करने की जान-बूझकर कोशिश की गई थी. इसके विपरीत, BJP ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि इस घटना में उनका कोई हाथ नहीं है और उनके कार्यकर्ताओं को एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोपों और-प्रत्यारोपों का दौर तेज़ हो गया है, जिससे इलाके का माहौल और भी ज़्यादा तनावपूर्ण हो गया है.
Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी फुहार! यूपी-एमपी का बुरा हाल, यहां जानें आज का मौसम
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का…
Nirav Modi Petition: भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को तगड़ा झटका लगा है.…
Ram Navami Shayari Collection: राम नवमी 2026 के खास मौके पर अपनों को भेजें बेहतरीन…
Yograj Singh: योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर रविचंद्रन अश्विन के बयान पर कड़ी…
Devkinandan Thakur on LPG: देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि यह सच है कि चूल्हे…
Chaitra Navratri 2026 Day 8: आज शक्ति साधना के नवरात्रि महापर्व की अष्टमी तिथि का…