<
Categories: बांग्ला

West Bengal Election 2026: 14 मार्च को ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी करेंगे शंखनाद! बंगाल चुनाव में बीजेपी का ‘करो या मरो’ मिशन

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी इस बार राज्य में सरकार बनाने के लिए पूरे बंगाल में 9 परिवर्तन यात्राएं शुरू की हैं. जिसका समापन 14 मार्च को कोलकाता में पीएम मोदी की एक बड़ी चुनावी रैली के साथ होगा.

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जल्द ही होने वाले हैं. इसके साथ ही सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली हैं, बीजेपी इस बार राज्य में सरकार बनाने के लिए पूरे बंगाल में 9 परिवर्तन यात्राएं शुरू की हैं. जिसका समापन 14 मार्च को कोलकाता में पीएम मोदी की एक बड़ी चुनावी रैली के साथ होगा.
इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी बिगुल बजाएंगे और पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनाने का एलान करेंगे. BJP पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव करो या मरो की स्थिति में लड़ रही है। BJP पिछले एक साल से पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनाने की तैयारी कर रही है.

बीजेपी ने 5 संगठन मंत्रियों को किया तैनात

BJP ने बूथ लेवल की अपनी स्ट्रैटेजी को मजबूत करने के लिए अपने पांच संगठन मंत्रियों: सुनील बंसल, पवन राणा और सिद्धार्थन को तैनात किया है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और बिप्लब देब को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जो हर बूथ के लिए अलग-अलग स्ट्रैटेजी बना रहे हैं. BJP के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव की पूरी कमान संभाल ली है. इस बार BJP ने बंगाल में बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों के वोट भी काटे हैं. BJP घुसपैठ, हिंदुत्व और विकास के मुद्दों पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ रही है.

15 मार्च के बाद चुनाव की तारीखों का एलान होगा

14 मार्च को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के तुरंत बाद कभी भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. 15 मार्च के बाद चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है. विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अप्रैल के दूसरे हफ्ते में हो सकता है.
चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में तीन फेज में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है. इस बार पश्चिम बंगाल में फेयर और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तीन गुना ज्यादा पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जा रही हैं. पश्चिम बंगाल से सटे बांग्लादेश बॉर्डर को सील किया जा रहा है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में आज सोने का भाव, शिमला से बिलासपुर तक, क्या है ताजा रेट

Himachal Pradesh Gold Price Today | Himachal Gold-Silver Rate Today: आज हिमाचल प्रदेश में सोने…

Last Updated: March 28, 2026 10:38:35 IST

आज चांदी का भाव 28 मार्च 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस गहरा! आज राहत मिलेगी या लगेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: March 28, 2026 10:25:20 IST

Delhi Gold Price: गोल्ड मार्केट में जबरदस्त उलटफेर! दिल्ली के ताजा रेट देख बढ़ीं धड़कनें, आज होगा फायदा या नुकसान?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: March 28, 2026 10:10:52 IST

Undersea Internet Cable: समुंदर में फैला इंटरनेट का जाल, भारत में कैसे पहुंचता है इंटरनेट, नॉटिकल माइल का खर्च?

Undersea Internet Cable: आज हम जिस हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, उसका एक बड़ा…

Last Updated: March 28, 2026 10:09:46 IST

Ranveer Singh: किस हसीन एक्ट्रेस ने दे दी रणवीर सिंह को 5 करोड़ की लक्जरी कार? क्या दीपिका जानती हैं ये बात

Dhurandhar 2026: रणवीर सिंह को फ़िल्म की ज़बरदस्त बॉक्स ऑफ़िस सफलता का जश्न मनाने के…

Last Updated: March 28, 2026 09:46:23 IST