<
Categories: बिहार

CM Nitish: हिजाब विवाद के बीच मुख्यमंत्री नीतीश की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल होने के बाद मिली थी धमकी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है. हिजाब विवाद के बाद मिली धमकी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्त कर दिया है.

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर स्टेज पर कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. हालांकि इस बार की हरकत के बाद उन्हें ट्रॉल तो किया ही जा रहा है, साथ ही उन्हें धमकी भी दी जा रही है. दरअसल, हाल ही में उन्होंने एक मुस्लिम युवती के चेहरे से स्टेज पर हिजाब हटा दिया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी दी गई है. उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है.

पाकिस्तान से मिली धमकी

बता दें कि हाल ही में हिजाब विवाद के कारण सीएम नीतीश कुमार को पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की तरफ से भी वीडियो जारी करते हुए धमकी दी गई थी. साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही हैै. 

स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के सुरक्षा घेरे को किया गया सख्त

सूत्रों की मानें, तो मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीजीपी बिहार और एडीजी स्तर पर की गई है. इस समीक्षा के बाद स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के सुरक्षा घेरे को पहले से ज्यादा सख्त किया जा रहा है. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीब केवल हाई प्रोफाइल और कुछ चुनिंदा लोगों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी. नीतीश कुमार के आवास और उनके मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को और भी सख्त कर दिया गया है. साथ ही अगर वह अब किसी कार्यक्रम में जाएंगे, तो उनकी सुरक्षा के घेरे को पहले से ज्यादा मजबूत कर दिया गया है. 

अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने के निर्देश

सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को भी विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. खास तौर पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार हाल ही के दिनों में मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के जरिए धमकी मिली थी. इन्हीं इनपुट्स को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड किया है. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि सीम नीतिश को खतरा हो सकता है. 

सोशल मीडिया निगरानी तेज

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें स्टेज पर मुख्यमंत्री ने एक युवती का हिजाब चेहरे से हटा दिया था. इसके बाद कुछ कट्टर और असामाजिक तत्वों में नाराजगी देखने को मिली. सोशल मीडिया पर सीएम को धमकी भरे मैसेज भेजे गए. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री को निशाना बनाया जा सकता है. इसी को देखते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है. साथ ही संदिग्ध वीडियोज पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST