<
Categories: बिहार

Bihar Assembly Election Result 2025: क्यों नहीं चला छपरा में खेसारी लाल का जादू, कहां हुई चूक, जानें कैसे इस महिला उम्मीदवार के सामने हुए पस्त?

Chapra Seat Analysis: बिहार चुनाव में NDA को भारी बहुमत से जीत मिली. इस बीच यह भी एक चर्चा का विषय है कि खेसारी लाल जैसे नामी स्टार के छपरा जैसी सीट पर अपना जादू क्यों नहीं चला पाया?

Chapra Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) के नतीजे आ चुके है, जहां एक तरफ NDA को भारी बहुमत से जीत मिली वहीं, दूसरी तरफ महागठबंधन का करारी हार का सामना करना पड़ा. NDA ने 243 में से 202 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की है, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया. अकेले BJP ने 89 सीटें जीतीं, जबकि JDU ने 85 सीटें जीतीं. RJD ने 25, LJP ने 19, कांग्रेस ने 6, AIMIM ने 5, एचएमएस ने 5 और अन्य ने 9 सीटें जीतीं.  इस सभी मुकाबलो के बीच सबसे खास में से एक मुकाबला हुआ RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव और BJP उम्मीदवार छोटी कुमारी का.

छपरा का मुकाबला क्यों रहा दिलचस्प

बिहार की छपरा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इस सीट से चुनाव हार गए हैं. उन्होंने RJD के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इस सीट पर भाजपा की छोटी कुमारी ने जीत हासिल की है. भाजपा की छोटी कुमारी को कुल 86,845 वोट मिले, जबकि खेसारी लाल को कुल 79,245 वोट मिले. यानी छोटी कुमारी ने खेसारी लाल को 7,600 वोटों से हराया.

छोटी कुमारी कौन हैं?

छोटी कुमारी 35 साल की हैं और यह उनका पहला विधानसभा चुनाव था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की. ​​वह पहले जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं. उनकी शिक्षा की बात करें तो वह 12वीं कक्षा में हैं और उनकी संपत्ति लगभग ₹1.4 करोड़ है. छोटी कुमारी पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, जिससे वह एक साफ़-सुथरी छवि वाली नेता बन गई हैं. यह जीत उनके भविष्य में अहम भूमिका निभाएगी, क्योंकि वह विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल को हराकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं.

क्यों नहीं चला खेसारी लाल का जादू?

बिहार में छपरा को भाजपा का गढ़ माना जाता है, क्योंकि पिछले 15 सालों से इस सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है. इस बार भाजपा ने 2015 और 2020 में यहाँ से विधायक रहे सीएन गुप्ता का टिकट काटकर छोटी कुमारी पर भरोसा जताया. हालांकि, छोटी ने पार्टी को निराश नहीं किया और मशहूर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल को हरा दिया. छपरा में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए गए थे.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST