<
Categories: बिहार

शादी की तैयारियां चल रही थीं, कपड़े सिलवाने निकली थी लड़की, सनकी ने कनपटी में मारी गोली

Bihar Murder News: बिहार के गोपालगंज में एक युवती की शादी की तैयारियां चल रही थीं. दुल्हन कपड़े सिलवाने के लिए घर से निकली. इसी बीच एक सनकी आशिक ने उसकी कनपटी में गोली मार दी.

Bihar Murder News: बिहार के गोपालगंज में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. जिस घर में कुछ महीनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा है. आरोप है कि शादी कहीं और तय होने से नाराज एक युवक ने 21 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी. सोमवार सुबह युवती घर से कपड़ा सिलवाने के लिए निकली थी लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

कपड़े सिलवाने निकली थी लड़की

यह सनसनीखेज घटना गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के जागिरी टोला गांव की है. मृतका की पहचान दूधनाथ सिंह की 21 वर्षीय बेटी रामी कुमारी के रूप में हुई है. परिवार ने उसकी शादी अगले साल मार्च में तय कर रखी थी. सोमवार, 23 नवंबर की सुबह रामी कपड़े सिलवाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान महात्मा साह का बेटा राजा साह वहां पहुंच गया. वह दूसरे गांव का रहने वाला है और रामी का प्रेमी बताया जा रहा है.

कनपटी पर मार दी गोली

आरोप है कि राजा साह ने रामी को निशाना बनाते हुए उसकी कनपटी पर हथियार सटाकर गोली चला दी. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. युवती जमीन पर गिर चुकी थी और उसकी मौत हो गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला. कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.

शादी तय होने से नाराज था प्रेमी?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रामी की शादी कहीं और तय होने से आरोपी नाराज था. इसी वजह से हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है. घटना की खबर मिलते ही सदर एसडीपीओ चंदन कुमार और जादोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने आरोपी राजा साह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Gurugram Crime: शादी का वादा कर बनाए संबंध, तीन बार कराया गर्भपात, 35 लाख रुपये भी हड़पे, बैंककर्मी पर FIR

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

टोल टैक्स बचाने का अनोखा तरीका! कार को धक्का देकर टोल बूथ तक पहुंचे तीन युवक, बैरियर खुलते ही हुए फरार

Toll tax viral video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तीन युवक एक कार को…

Last Updated: November 23, 2026 19:22:11 IST

Samastipur molestation case: न कानून का डर, न किसी की परवाह… सड़क पर लड़की के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल

Samastipur molestation case: बिहार के समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दिनदहाड़े बदसलूकी का…

Last Updated: November 23, 2026 18:57:00 IST

Gurugram Crime: शादी का वादा कर बनाए संबंध, तीन बार कराया गर्भपात, 35 लाख रुपये भी हड़पे, बैंककर्मी पर FIR

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में एक निजी बैंक की महिला कर्मचारी ने अपने सहकर्मी पर…

Last Updated: November 23, 2026 18:29:36 IST

दहेज के लिए मंडप छोड़कर भागने लगी बारात, गांव वालों ने दूल्हे और जीजा को बनाया बंधक; फिर ऐसे हुई शादी

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बारात आई लेकिन दहेज पूरा न मिलने…

Last Updated: November 23, 2026 18:18:37 IST

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी खेल! पूछताछ के दौरान 5 पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, आरोपी का एनकाउंटर

Delhi Jama Masjid: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के पुलिसकर्मी पारिवारिक विवाद के मामले में…

Last Updated: November 23, 2026 17:58:47 IST

नवंबर खत्म होने से पहले भर लें सरकारी नौकरी के फॉर्म, रेलवे से सुप्रीम कोर्ट तक कई भर्तियों की लास्ट डेट करीब

Government Jobs 2026: नवंबर 2026 में कई सरकारी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में…

Last Updated: November 23, 2026 17:32:29 IST