<
Categories: बिहार

‘मेरे लिए आत्मसम्मान…’, ये किसके लिए बोल गईं Rohini Acharya, पढ़कर जान जाएंगे एक-एक बात!

Rohini Acharya: अपने बयान में रोहिणी ने साफ कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि वे न तो विधानसभा या राज्यसभा की सदस्य बनना चाहती हैं और न ही किसी राजनीतिक पद पर रहना चाहती हैं. उनका परिवार के किसी सदस्य से कोई मतभेद नहीं है.

Bihar Politics: बिहार के राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा थी कि लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य परिवार और पार्टी से नाराज़ हैं. उनके पुराने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट ने इस बात को और हवा दी. लेकिन रविवार को रोहिणी आचार्य ने एक्स पर स्पष्ट किया कि उनके नाम पर फैलाई जा रही सभी अफवाहें और प्रोपेगैंडा पूरी तरह झूठी हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी पर अपना नियंत्रण जमाने के मकसद से गलत जानकारी फैला रहे हैं, लेकिन वे इससे प्रभावित नहीं होंगी.

IND vs PAK: बल्लेबाज़ों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज़ मचाएंगे हल्ला, कैसा रहेगा दुबई की पिच का मिज़ाज?

रोहिणी यादव ने क्या कहा?

अपने बयान में रोहिणी ने साफ कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि वे न तो विधानसभा या राज्यसभा की सदस्य बनना चाहती हैं और न ही किसी राजनीतिक पद पर रहना चाहती हैं. उनका परिवार के किसी सदस्य से कोई मतभेद नहीं है. उनके अनुसार, उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपनी इज्जत और माता-पिता के प्रति समर्पण है.

अपनी पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने सभी को महालया की शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि मां दुर्गा सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और शक्ति लाए. जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं, माताओं और बेटियों का हमेशा सम्मान करना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में अभद्र या अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

‘परिवार की प्रतिष्ठा और सम्मान सबसे ऊपर है’

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ट्रोल और पेड मीडिया उनके बारे में लगातार नकारात्मक बातें फैलाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई प्रोपेगैंडा सच नहीं है. उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि वे अपने परिवार की इज्जत और सम्मान को सबसे ऊपर रखती हैं.

देश दर्जनों टैक्स से मुक्त हुआ, GST 2.0 के फायदे गिनाते हुए बोले PM मोदी

Ashish kumar Rai

Share
Published by
Ashish kumar Rai

Recent Posts

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST