Bihar Gangrape Case: दिवाली की रात पटना के बाढ़ में पिता को खोजने निकलीं दो बहनों को तीन युवकों ने पिस्तौल दिखाकर रोका. बड़ी बहन से दुष्कर्म किया और छोटी को बंधक बनाया गया. पुलिस ने दो आरोपी पकड़े लिए हैं.
Bihar Gangrape Case: बिहार की राजधानी पटना के पास बाढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दिवाली की रात बेहद गंभीर अपराध का मामला सामने आया है. यहां 18 साल की युवती के साथ कथित तौर पर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के समय युवती की छोटी बहन भी उसके साथ थी. आरोप है कि बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर दोनों बहनों को डराया. बड़ी बहन को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की, जबकि छोटी बहन को जान से मारने की धमकी देकर करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा. घटना के बाद आरोपियों ने दोनों बहनों को धमकाकर छोड़ दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता के बयान के मुताबिक, उसकी मां का करीब दो साल पहले निधन हो गया था. इसके बाद से उसके पिता मानसिक तनाव में रहने लगे थे. दिवाली की रात करीब 11 बजे तक जब पिता घर नहीं पहुंचे तो दोनों बहनें उन्हें खोजने के लिए निकल गईं. दोनों घर से कुछ दूरी पर ही पहुंची थीं, तभी गांव के कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर बड़ी बहन को धमकाया और उसका मुंह कपड़े से ढक दिया. वहीं, छोटी बहन को जान से मारने की धमकी देकर अपने कब्जे में ले लिया.
आरोप है कि बदमाश बड़ी बहन को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक सुनसान ग्रामीण सड़क की तरफ ले गए. वहां तीन लोगों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान छोटी बहन को घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर बंधक बनाकर रखा गया. उसे भी लगातार जान से मारने की धमकी दी गई. करीब दो घंटे बाद आरोपियों ने दोनों बहनों को डरा-धमकाकर छोड़ दिया.
घटना के बाद पीड़िता के बयान पर बाढ़ थाने में दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डुमरिया निवासी बाबूलाल (25) और विक्कू कुमार (26) को गिरफ्तार कर लिया है. ग्रामीण एसपी कोमल मिणा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तीसरे आरोपी की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Maharashtra News: सास के सोने के गहने बेचकर बहू ने खरीदा iPhone! मंगलसूत्र और हार गायब होने पर खुला पूरा मामला
सोमवार शाम पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. उसकी जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: Caught on Camera: मुंबई पुलिस क्वार्टर में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, धमाकों के बाद भीषण आग; देखें वीडियो
Claude बनाने वाली Anthropic 64.4 अरब डॉलर का IPO लाने की तैयारी में है. कंपनी…
Jensen Huang Controversy: जेन्सेन हुआंग का नाम चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ कथित नजदीकियों…
New Zealand Test Squad vs India: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में रचिन…
कोल इंडिया महानदी कोलफील्ड्स की 10% हिस्सेदारी IPO के जरिए बेचकर करीब 1 अरब डॉलर…
Guwahati Train Accident: हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कई यात्रियों के घायल होने…
'Ramayana: Rise of a Legend' box office collection day 6: फिल्म ने मंगलवार, 10 नवंबर…