Delhi Encounter News: दिल्ली में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ देखने को मिला. जिसमें एक अपराधी के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में दोनों तरफ से 11 राउंड फायरिंग हुई है.
दिल्ली में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई.
Delhi Encounter News: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. देश की राजधानी दिल्ली आज यानी मंगलवार (10 मार्च, 2026) को सुबह-सुबह गोलियों से दहल उठी. जानकारी सामने आ रही है कि आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट थाना क्षेत्र के शाहबाद डेयरी इलाके के पास पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्या पांडे के तौर पर हुई है.
पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. वे बवाना बिजनेसमैन मर्डर केस में वाछित थे.
पुलिस के मुताबिक, शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर 34 इलाके में वांछित अपराधियों का आने की जानकारी मिली थी. जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया. जैसे ही दोनों आरोपी पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखकर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से कुल 11 राउंड गोलियां चलीं. अपराधियों ने 6 राउंड फायरिंग की. जबकि पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की.
गोली लगने के बाद दोनों अपराधी काबू में आ गए. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्या पांडे के तौर पर हुई है. पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी करीब एक महीने पहले बवाना में एक बिजनेसमैन की हत्या में शामिल थे. इस घटना में अपराधियों ने बिजनेसमैन का पीछा करके गोली मार दी थी, जिसके बाद से वे फरार थे. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर 40 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों अपराधियों से गहन पूछताछ की जा रही है.
रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाना आम बात है. लेकिन इस समस्या का…
Mamata Banerjee 1993 Protest: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही मायनों में एक साहसी…
नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ओरियन कैप्सूल से ली गई पृथ्वी की लुभावनी…
पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया…
CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…
Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…