Delhi Crime: दिल्ली के आनंद विहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने पहले ऑनलाइन एक लड़के से दोस्ती की. इसके बाद उसे रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया. जब लड़का वहां पहुंचा, तो कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं होगा.
दिल्ली में हनी ट्रैप का मामला
Delhi Crime: सोचिए… आपके फोन में किसी लड़की का मैसेज ब्लिंक करता है. आप उसके बारे में जानते नहीं, तो धीरे-धीरे बातें करना शुरू करते हैं. इसके बाद आपकी दोस्ती होती है और वो अनजान लड़की आपको डेट के लिए रेस्टोरेंट बुलाती है. आपको लगता है कि शाम यादगार होने वाली है लेकिन कुछ देर बाद आपके साथ कुछ ऐसा होता है, जो आपने सोचा भी न हो. आपके सामने बड़े अमाउंट का बिल रख दिया जाता है. जब आप इस बिल को भरने से मना करते हैं, तो रेस्टोरेंट के दरवाजे बंद हो जाते हैं और मारपीट शुरू हो जाती है. इसके बाद आपके ही कार्ड और PIN से पैसे निकाल लिए जाते हैं.
दिल्ली के आनंद विहार में 28 साल के रामकृष्ण के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. आरोप है कि एक लड़की ने WhatsApp के जरिए उनसे दोस्ती की और मुलाकात के लिए कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन बुलाया. इसके बाद वह उन्हें आनंद विहार स्थित ‘केसर फाइन डाइनिंग’ रेस्टोरेंट ले गई. रामकृष्ण को तब बड़ा झटका लगा, जब उनके सामने 21 हजार रुपये का बिल रख दिया गया.
रामकृष्ण ने जब इतने बड़े बिल का विरोध किया और भुगतान करने से इनकार किया, तो मामला अचानक बदल गया. आरोप है कि रेस्टोरेंट के बाउंसर अमन गुर्जर और ऑर्गेनाइजर मोहम्मद अरशदउल्लाह आलम ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें डराया-धमकाया. इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उनसे पैसे ऐंठने शुरू किए. उन्होंने रामकृष्ण से 8 हजार रुपये नकद लिए. वहीं 6 हजार रुपये किसी अरुण कुमार शर्मा के UPI अकाउंट में ट्रांसफर करवाए गए. मामला यहीं नहीं रुका. आरोप है कि पीड़ित का ATM कार्ड और PIN भी ले लिया गया. इसके बाद ATM से 11 हजार रुपये और निकाल लिए गए. इस तरह उन्हें कुल 25 हजार रुपये का चूना लगाया गया.
पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. शिकायत मिलने के बाद आनंद विहार थाना पुलिस ने CCTV फुटेज और दूसरी जानकारी के आधार पर कार्रवाई की. पुलिस ने अमन गुर्जर और मोहम्मद अरशदउल्लाह आलम को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस मामले में जिस लड़की पर रामकृष्ण को रेस्टोरेंट तक लाने का आरोप है, वह फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसके मोबाइल नंबर व संपर्कों की भी जांच की जा रही है.
पुलिस को शक है कि यह सिर्फ एक रेस्टोरेंट में हुआ विवाद नहीं है बल्कि डेटिंग के बहाने लोगों को फंसाकर पैसे ऐंठने का एक संगठित तरीका हो सकता है. पुलिस के मुताबिक, लड़की ने ही रामकृष्ण को मिलने के लिए बुलाया और फिर रेस्टोरेंट तक पहुंचाया. वहां पहले से मौजूद लोगों ने कथित तौर पर बिल और पैसों को लेकर दबाव बनाया. पुलिस को शक है कि रामकृष्ण से पहले भी कई लोगों को शिकार बनाया गया होगा.
ये भी पढ़ें: कार पर लात, पीछे से टक्कर और बार बार ब्रेक… रोड रेज के बाद Gemini की मदद से CEO ने उठाया कदम
UP Board Exam 2027: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षाओं को आसानी से कराने के लिए…
Petrol Diesel Price 13 October2026: आज, 13 अक्टूबर को, ब्रेंट क्रूड ऑयल अभी भी $105.89…
Maa Chandraghanta Puja: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मां दुर्गा के चंद्रघंटा…
Banda rape case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म…
Sudha Yadav Karnataka Governor: राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में…
Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…