<
Categories: दिल्ली

दिल्ली वाले ध्यान दें! 17 सितंबर को बस ड्राइवरों की हड़ताल! बुरारी से नेहरू प्लेस तक…, जानिए किन इलाकों में सफर होगा मुश्किल

Delhi Bus Strike Tomorrow 17 September: दिल्ली में अगर आप भी 17 सितंबर को बस से सफर करने की सोच रहे हैं, तो जरा संभलकर! DTC ड्राइवरों की अचानक हड़ताल ने बुरारी, नांगलोई और नेहरू प्लेस समेत कई बड़े इलाकों की रफ्तार रोक दी है. लेकिन इस हड़ताल के पीछे ड्राइवरों की मांग क्या है और क्या 17 सितंबर को आपकी बस का रूट भी पूरी तरह ठप रहने वाला है? पढ़ें इस खबर में...

दिल्ली में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) के ड्राइवरों की हड़ताल के कारण बस सेवा बहुत बुरी तरह प्रभावित हुई है. इस वजह से सड़कों पर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ड्राइवर अपनी तनख्वाह बढ़ाने, बेहतर इलाज की सुविधा और सोशल सिक्योरिटी जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ड्राइवरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह हड़ताल जारी रहेगी.

17 सितम्बर को इन जगहों पर बसों की रह सकती है हड़ताल

16 सितम्बर बुधवार को हड़ताल के चलते बुरारी, नांगलोई, रेवला खानपुर, जीटीके (GTK), नेहरू प्लेस और शादीपुर जैसे कई बड़े डिपो से बसें बाहर ही नहीं निकलीं. रिपोर्टों के मुताबिक, ज्यादातर बसें डिपो में ही खड़ी रहीं और ड्राइवर बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करते रहे. कुछ इलाकों में तो चलती बसों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया और सवारियों को नीचे उतार दिया गया. इसके बाद लोगों को ऑटो, कैब या मेट्रो का सहारा लेना पड़ा. ऐसे में 17 सितम्बर को भी इन डिपो पर हड़ताल रहने की आशंका है 

बुधवार को छात्रों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई, क्योंकि दिल्ली में बड़ी आबादी सफर के लिए इन बसों पर ही निर्भर रहती है. बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिली और लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ा.

ड्राइवरों की मांगें

यह हड़ताल करने वाले ड्राइवर प्राइवेट ऑपरेटरों के जरिए DTC में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं. ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें बहुत कम सैलरी मिलती है. उन्हें न तो कोई मेडिकल इंश्योरेंस मिलता है, न छुट्टियां और न ही सालाना बोनस. यूनियन के नेताओं के अनुसार, 10-15 साल से काम कर रहे ड्राइवरों को भी कम से कम मजदूरी दी जाती है, जबकि पक्के DTC ड्राइवरों को उसी काम के लिए काफी ज्यादा सैलरी मिलती है.

यूनियन के प्रतिनिधियों का कहना है कि ड्राइवरों को एक दिन की भी साप्ताहिक छुट्टी नहीं मिलती. अगर कोई ड्राइवर बीमार पड़ जाता है, तो उस दिन का पैसा काट लिया जाता है. ऐसी हालत में बीमार ड्राइवरों से बस चलवाना यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है.

आगे भी जारी रह सकता है प्रदर्शन

‘DTC कर्मचारी एकता यूनियन’ का कहना है कि यह हड़ताल आगे भी जारी रहेगी, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हालांकि दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यूनियन का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर बात करने को तैयार होती है, तो वे चर्चा के लिए तैयार हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST