<
Categories: दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के इन रास्तों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: आज घर से निकलने से पहले आपको दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करनी चाहिए. आज दिल्ली के कई रास्तों पर आवाजाही रोक दी गई है. वहीं कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है.

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में गुरुवार, 5 नवंबर को घर से बाहर निकलने वाले लोगों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. खासकर अगर आपका रास्ता आईटीओ, दिल्ली गेट या इंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ से होकर गुजरता है, तो आपको ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, इंदिरा गांधी स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आसपास की सड़कों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यह व्यवस्था शाम 4 बजे से 6 बजे तक लागू रहेगी. इस दौरान कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद की जा सकती है. वहीं कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए रूट बदले जा सकते हैं. ऐसे में ऑफिस से घर लौटने वाले लोगों को भी परेशानी हो सकती है.

इन प्रमुख सड़कों पर जाने से बचें

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, सेक्रेटेरिएट रोड और वेलोड्रोम रोड पर शाम 4 बजे से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इसके अलावा बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग, रिंग रोड, आईपी मार्ग और विकास मार्ग पर भी यातायात को जरूरत के मुताबिक नियंत्रित किया जाएगा. रिंग रोड पर शांति वन क्रॉसिंग से भैरों मार्ग क्रॉसिंग तक ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. वहीं, सलीमगढ़ बाईपास पर गीता कॉलोनी फ्लाईओवर अंडरपास से आईपी फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी हो सकती है.

इन रास्तों पर हो सकता है डायवर्जन

दिल्ली गेट से राजघाट और राजघाट से किशन घाट की तरफ जाने वाले रास्तों पर भी यातायात प्रभावित रहने की आशंका है. डब्ल्यू-पॉइंट से दिल्ली गेट और पावर हाउस रोड पर भी पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियंत्रित किया जा सकता है. इसके अलावा आईटीओ से यमुना ब्रिज की ओर जाने वाले वाहनों को आईपी मार्ग और विकास मार्ग पर दिक्कत हो सकती है.

पार्किंग करने पर भी रहेगी रोक

ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान कई सड़कों पर गाड़ी खड़ी करने की अनुमति नहीं होगी. इनमें सेक्रेटेरिएट रोड, वेलोड्रोम रोड, आईपी मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, विकास मार्ग, जेएलएन मार्ग, रिंग रोड, सलीमगढ़ बाईपास और पावर हाउस रोड शामिल हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन सड़कों पर वाहन पार्क न करें.

आम लोगों को जरूरी सलाह

अगर आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाना है, तो घर से सामान्य दिनों के मुकाबले थोड़ा पहले निकलें. ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण रास्ते में देरी हो सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपना रूट तय कर लें और संभव हो तो प्रभावित सड़कों के बजाय दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें. शाम के समय निकलने वाले वाहन चालक ट्रैफिक अपडेट पर भी नजर रखें, ताकि जाम में फंसने से बच सकें.

ये भी पढ़ें: Delhi NCR Weather Today: सुबह ठंडक, दोपहर में गर्मी और हवा में जहर! जानिए दिल्ली-NCR में आज का पूरा मौसम अपडेट

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात! पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, क्या था कारण?

Kannauj Murder Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 5, 2026 11:04:14 IST

Lenskart के शेयरों में 6% से ज्यादा की तेजी, 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंचा स्टॉक; मुनाफा 122% बढ़ा

फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी तिमाही में Lenskart का मुनाफा 122% बढ़कर ₹227 करोड़ पहुंचा.…

Last Updated: November 5, 2026 10:57:15 IST

दोस्ती शर्मसार! कर्ज में डूबी सहेली ने दोस्त के घर को बनाया निशाना, लाखों के गहनों पर हाथ साफ, ऐसे खुला राज

Dehradun Crime: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 5, 2026 10:40:48 IST

Advait Energy Transitions के Q2 राजस्व में 41% की वृद्धि, PAT में 89% का उछाल

वित्त वर्ष की पहली छमाही में राजस्व 45% बढ़कर ₹400.2 करोड़ और PAT 78% बढ़कर…

Last Updated: November 5, 2026 10:37:12 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, एक किलो का भाव 2 लाख रुपये के करीब, जानें आज का ताजा रेट

Silver Rate 5 November 2026: चांदी की कीमतों में तेजी के बीच जानिए दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: November 5, 2026 10:22:58 IST