<
Categories: दिल्ली

Delhi Weather Update: दिल्ली में कब होगी ठंड की दस्तक, नोट कर लें डेट

Delhi Weather Forcast: सिंतबर के अंत में भी दिल्लीवाले गर्मी से परेशान है, ऐसे में जानें कि दिल्ली में ठंड कब दस्तक देने वाली हैै.

Delhi Weather News: दिल्ली NCR में सितंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन अभी तक ठंड का कोई नामों-निशान नहीं दिख रहा है. आमतौर पर इस समय तक सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगती है, मगर इस साल मौसम कुछ अलग ही रुख दिखा रहा है. राजधानी में लोग अभी भी AC और कूलर का सहारा लेने को मजबूर हैं और उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल है.

मॉनसून विदाई की ओर लेकिन उमस बरकरार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों से मॉनसून की विदाई शुरू हो चुकी है. हालांकि, इस बार मानसून की वापसी सामान्य से कुछ देर से हो रही है. यही कारण है कि सितंबर के आखिरी दिनों तक भी उमस और गर्मी बनी हुई है. फिलहाल राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है. 29 सितंबर तक आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

कब आएगी ठंड?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में ठंड का आगमन अक्टूबर के मध्य से धीरे-धीरे शुरू होता है. पहले सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होती है और फिर दिवाली तक मौसम पूरी तरह बदल जाता है. इस बार भी ठंड का पैटर्न लगभग सामान्य रहने की संभावना है, हालांकि मॉनसून की देर से विदाई के कारण हल्की देरी संभव है.

अन्य राज्यों का हाल

जहां दिल्ली में लोग गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. इससे वहां तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. लेकिन उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क ही रहने वाला है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST