<
Categories: दिल्ली

Gallantry Awards 2026: शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, 3 कीर्ति चक्र और 13 शौर्य चक्र का ऐलान

Gallantry Awards 2026 Announced: 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को वीरता पुरस्कार की घोषणा हुई है. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 सशस्त्र बलों के…

Gallantry Awards 2026 Announced: 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को वीरता पुरस्कार की घोषणा हुई है. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 सशस्त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, जिनमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं. 

इसमें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाने वाले भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुंभाशु शुक्ला को अशोक चक्र देने की घोषणा की गई है. एक अशोक चक्र, 3 कीर्ति चक्र, एक मरणोपरांत सहित 13 शौर्य चक्र शामिल है. इसके अलावा एक बार टू सेना मेडल (वीरता), 5 मरणोपरांत सहित 44 सेना मेडल, छह नौ सेना मेडल और दो वायु सेना मेडल शामिल हैं.

1 अशोक चक्र, 3 कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र

इन वीरता पुरस्कार में एक अशोक चक्र, 3 किर्ति चक्र, और 13 शौर्य चक्र शामिल है. इसके अलावा एक बार टू सेना पुरस्कार, 5 मरणोपरांत सहित 44 सेना मेडल, 6 नौ सेना मेडल और 2 वायु सेना मेडल शामिल है.

ashok chakra Kriti chakra

इन सैनिकों को मिला ‘शौर्य चक्र’

पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज) की 21वीं बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल घटागे आदित्य श्रीकुमार, 32वीं असम राइफल्स के मेजर अंशुल बलतू, पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज) की 5वीं बटालियन के मेजर शिवकांत यादव, 42वीं राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर विवेक, पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज) की 11वीं बटालियन के मेजर लीशंगथेम दीपक सिंह, पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज) की 6वीं बटालियन के कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर, 1वीं असम राइफल्स के सूबेदार पी एच मोसेस, 4वीं राष्ट्रीय राइफल्स के लांस दफादार बलदेव चंद, 3वीं असम राइफल्स के राइफलमैन मंगलेम संग वैफेई, 33वीं असम राइफल्स के राइफलमैन धुरबा ज्योति दत्ता, भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के, भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए, और सहायक कमांडेंट विपिन विल्सन को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा.

2026 shauryachakraaward

Share
Published by

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST