<
Categories: दिल्ली

दिल्ली में 48 घंटे बाद बड़ा मौसम बदलाव! फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, कोहरे की चादर छाएगी

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 December-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है. एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही ठंड में भी इजाफा होने का अनुमान है. पहाड़ों में 13 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसका दिल्ली के मौसम पर क्या प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते है.

Delhi Ka Mausam: दिल्ली का मौसम (आज दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?) 9 December 2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, हालांकि ठंड बनी हुई है. सुबह हल्की धुंध छाई रहती है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. लेकिन अब तेज हवाएं भी चलने लगी हैं, और पारा गिरने की उम्मीद है, जिससे ठंड बढ़ सकती है. हालांकि 13 दिसंबर को पहाड़ों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका दिल्ली के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. लेकिन तापमान फिर से बढ़ सकता है.

आज दिल्ली का मौसम

आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. दिन में धूप भी निकलने की उम्मीद है. हवाएं 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है. सुबह कई इलाकों में कोहरा छा सकता है. मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. आने वाले दिनों में मौसम में फिर से बदलाव देखा जा सकता है.

अगले 5 दिनों के लिए दिल्ली का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 दिसंबर को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है. 12 से 14 दिसंबर के बीच फिर से बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है. हालांकि सुबह के समय कोहरे का असर बना रहेगा. न्यूनतम तापमान में और गिरावट की भी उम्मीद है. 11 और 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. 9 से 14 दिसंबर तक हवा की गति 5 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है. 9 दिसंबर को हवा की गति सबसे अधिक रहने की उम्मीद है.

लोधी रोड दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा

सोमवार को दिल्ली में सुबह से ही ठंड महसूस हुई है. जैसे-जैसे दिन बढ़ा, धूप निकली, जिससे ठंड से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजधानी में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा है. जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है. शाम को रिलेटिव ह्यूमिडिटी 52 परसेंट और सुबह 84 परसेंट तक पहुंच गई. सोमवार को दिल्ली में लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा है. जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था. इसके बाद आयानगर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, पालम में 8.6 डिग्री और रिज में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

China University: पढ़ाई छोड़ो, रोमांस करो! यूनिवर्सिटी ने निकाला अनोखा फरमान, पूरी कहानी जान चौंक जाएंगे आप

China University: अब पढ़ाई के साथ रोमांस करना भी हुआ जरूरी! चीनी सरकार की नई…

Last Updated: March 25, 2026 16:13:03 IST

15,000 विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेगा प्रशिक्षण, सिखाये जाएंगे क्रिएटिव AI टूल्स, ऑरेंज इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) ने मीडिया, एंटरटेनमेंट…

Last Updated: March 25, 2026 16:03:01 IST

Property Card: स्वामित्व योजना क्या है? कैसे मिलेगा संपत्ति कार्ड, जानिए इसके बड़े फायदे

SVAMITVA Yojana Card: SVAMITVA योजना पंचायती राज मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है. इसके…

Last Updated: March 25, 2026 15:49:23 IST

बहन का इंस्टा प्रमोट कराना था? इसलिए रिंकू सिंह को मैसेज किया, IAS ऑफिसर से शादी करना चाहती थी प्रिया

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब जून 2026 में होने…

Last Updated: March 25, 2026 15:45:31 IST

Hanuman Temple Ramboda: भारत से बाहर यहां है हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर, भक्तों की लगती है भीड़, नजारा देख मन हो जाएगा खुश

Hanuman Temple Ramboda: श्रीलंका को हिंद महासागर का मोती कहा जाता है. यह देश अपनी…

Last Updated: March 25, 2026 15:17:47 IST

Gas Cylinder Update: सरकारी आदेश जारी, घर में PNG होने पर LPG सप्लाई बंद, जानिए क्या है नया नियम

Gas Cylinder Update: सरकार के नए आदेश के मुताबिक जिन घरों में PNG (पाइप्ड नेचुरल…

Last Updated: March 25, 2026 15:12:51 IST