गुरुवार से दिल्ली में हो रही भारी बारिश से कई जगह सड़कों पर पानी भर गया है. नालों का बहाव तेज हो गया है. सरिता विहार में नाले के तेज बहाव में 18 वर्षीय युवक अंकित के गिरने से मौत हो गई.
सरिता विहार में नाले में बहा 18 वर्षीय अंकित
दिल्ली के सरिता विहार इलाके के आली विहार स्थित प्रिंका कैंप से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां 18 वर्षीय युवक अंकित नाले में गिरकर लापता हो गया. बताया जा रहा है कि अंकित ऑफिस से अपने घर लौट रहा था, तभी नाले के पास बनी पुलिया से गुजरते वक्त वह तेज बहाव वाले पानी में गिर गया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के बाद नाले में पानी का स्तर काफी बढ़ गया था. नाले का बहाव भी इतना तेज था कि हादसे के बाद युवक को तलाशना बचाव दल और गोताखोरों के लिए बड़ी चुनौती बन गया.
इस हादसे को हुए करीब 22 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक अंकित का शव बरामद नहीं हो पाया है. गोताखोरों और बचाव दल की टीमें लगातार नाले में तलाशी अभियान चला रही हैं और युवक को ढूंढने की हर संभव कोशिश की जा रही है. अंकित के पिता के मुताबिक, हादसे के बाद परिवार ने भी अपने स्तर पर बेटे को काफी तलाशने की कोशिश की. मौके के आसपास उसका बैग मिला, लेकिन अंकित का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद बचाव दल और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की गई.
सबसे बड़ी चुनौती नाले का तेज बहाव है. तेज पानी के कारण गोताखोरों को नाले के अंदर उतरने और लगातार आगे बढ़कर तलाश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बावजूद इसके बचाव दल लगातार ऑपरेशन में जुटा हुआ है.
जिस पुलिया के पास यह हादसा हुआ, वहां से स्थानीय लोगों की अक्सर आवाजाही होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ जाता है और ऐसे में यह रास्ता बेहद खतरनाक हो जाता है. अब सवाल सिर्फ अंकित को तलाशने का नहीं, बल्कि इस तरह की जगहों पर सुरक्षा इंतजामों का भी है. आखिर ऐसी पुलिया के आसपास सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं हैं? क्या लोगों को खतरे से आगाह करने के लिए कोई व्यवस्था की गई थी? और क्या बारिश के दौरान बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने यहां कोई वैकल्पिक रास्ता या सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की? फिलहाल परिवार की नजरें बचाव दल पर टिकी हैं. गोताखोर लगातार कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द युवक को तलाशकर उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके.
IND VS WI: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने T20 क्रिकेट इतिहास में अपने नाम एक…
Dhruv Rathi Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने की खबर…
Silver Price Today 10 Oct 2026: अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो…
IND VS WI:. वेस्टइंडीज़ ने 250 रन का टारगेट चेज़ किया, जो ओवरऑल T20I हिस्ट्री…
Delhi CJP Protest What’s Open and Closed: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी…
UP Petrol Diesel Price Today 10 Oct 2026: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट…